Move to Jagran APP

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे पर लगाया गठजोड़ का आरोप

Rajasthan हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा व गहलोत के गठजोड़ की वजह से प्रदेश बर्बादी के कगार पर चला गया। इसके लिए 20 साल का गठबंधन दोषी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:12 PM (IST)
Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे पर लगाया गठजोड़ का आरोप
हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे पर गठजोड़ का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच गठजोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 20 साल से राजस्थान में मिलाजुली का खेल चल रहा है। वसुंधरा और गहलोत के गठजोड़ की वजह से प्रदेश बर्बादी के कगार पर चला गया। प्रदेश शांत हुआ करता था, लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से यहां बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजते थे। लेकिन अब प्रदेश गैंगवार का अड्डा बन गया। इसके लिए 20 साल का गठबंधन दोषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच लगातार दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। राजस्थान महिला उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश से भी आगे है। इसके लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है।

loksabha election banner

बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि बिल लेकर आई है। हमनें तीनों बिलों को पढ़ा है। इससे किसानों को भला नहीं होने वाला, जब ये बिल पास किए गए, मुझे कोरोना था इसलिए लोकसभा में मौजूद नहीं रह सका। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होने से ही किसान का भला हो सकता है। मैं खुद किसान का बेटा हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एमएसपी खत्म नहीं होगी, लेकिन हम चाहते हैं कि किसान को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा दाम मिले।

गौरतलब है कि जुलाई, 2020 में हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी उन्हें एक वीडियो के जरिए दी गई है। वीडियो संदेश जारी करने वाले ने खुद को गैंगस्टर पपला गुर्जर व डकैत जगन गुर्जर का सपोर्टर बताया है। यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद पपला गुर्जर को लेकर बेनीवाल ने एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए लिखा था 'विकास दुबे गिरफ्तार, पपला गुर्जर अब तक फरार, कानूनी रूप से विफल रही गहलोत सरकार'। इसी ट्वीट के बाद बेनीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.