Move to Jagran APP

कश्मीर उप राज्यपाल ने दिए चुनाव कराने के संकेत, कहा- चुनाव के समय के बारे में जल्द चल जाएगा पता

उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का संकेत देते हुए कहा कि सत्ता जल्द से जल्द लोगों के हाथों में जानी चाहिए

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 09:49 AM (IST)
कश्मीर उप राज्यपाल ने दिए चुनाव कराने के संकेत, कहा- चुनाव के समय के बारे में जल्द चल जाएगा पता
कश्मीर उप राज्यपाल ने दिए चुनाव कराने के संकेत, कहा- चुनाव के समय के बारे में जल्द चल जाएगा पता

राजौरी, जागरण संवाददाता। उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का संकेत देते हुए कहा कि सत्ता जल्द से जल्द लोगों के हाथों में जानी चाहिए। राजौरी-कंडी-बुद्धल मार्ग पर सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित दराज पुल का उद्घाटन करने के बाद लोगों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि हाल के दिनों में सरकार ने पंचायत चुनाव के साथ खंड विकास परिषद के चुनाव जनता के हाथ मजबूत करने के उद्देश्य से ही करवाए हैं।

loksabha election banner

बातचीत में उप राज्यपाल ने कहा कि हमने पहले भी बताया था कि सरकार लोगों के हाथ में होनी चाहिए और वह भी जल्द से जल्द। विधानसभा चुनाव के समय के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा।उप राज्यपाल ने सड़क, पुलों व सुरंगों के निर्माण से राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की प्रशंसा की।

उपराज्यपाल ने कहा कि दराज पुल सेना के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उप राज्यपाल ने कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण के लिए भारतीय सेना की भी सराहना की। उन्होंने मुख्य अभियंता, प्रोजेक्ट संपर्क और उनकी टीम द्वारा हरियाली कार्य को अंजाम देने के लिए किए गए अथक प्रयास की प्रशंसा की।

इस अवसर पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, 16 कोर के कमांडार लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता, डिवीजनल कमिश्नर जम्मू संजीव वर्मा, राजौरी पुंछ रेंज के डीआइजी विवेक गुप्ता, चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट संपर्क ब्रिगेडियर वाईके आहूजा, जिला आयुक्त नजीर शेख, एसएसपी जुगल मन्हास भी मौजूद रहे। 

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मियों के बीच रविंद्र रैना दिल्ली तलब

जम्मू कश्मीर भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मियों के बीच पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को दिल्ली तलब किया है। रैना और भाजपा संगठन महामंत्री अशोक कौल दोनों वरिष्ठ नेता दिल्ली में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान में पार्टी नेताओं को जम्मू कश्मीर में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव और मौजूदा राजनीतिक हालात की भी जानकारी देंगे।

इसी बीच, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर पार्टी नेताओं की राय जानने के लिए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और पार्टी नेता सुनील देव धर 13 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू आएंगे। दोनों जम्मू में पार्टी के सांसदों, पूर्व विधायकों व प्रदेश पदाधिकारियों से बैठकें करेंगे और हाईकमान को अध्यक्ष के चुनाव संबंधी सुझाव देंगे। इसके बाद हाईकमान चुनाव की तिथि पर फैसला करेगा। हालांकि इसी पखवाड़े के अंत तक नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होने के आसार है। चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन व तरूण चुग को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

रैना को फिर मिल सकती है कमान

भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के फिर से अध्यक्ष चुने जाने के आसार हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र रैना की बतौर प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका से संतुष्ट हैं। रैना आतंकवादियों, पाक समर्थक देश विरोधी तत्वों और कश्मीर केंद्रित पार्टियों की स्वार्थी राजनीति पर खुलकर बोलते आए हैं। इसलिए वह आतंकवादियों के निशाने पर भी हैं। अलबत्ता अंतिम फैसला भाजपा हाईकमान करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.