Move to Jagran APP

दीपावली पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों को बधाई

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का भारतीय लोक जीवन में काफी महत्व है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 08:32 AM (IST)
दीपावली पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों को बधाई
दीपावली पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों को बधाई

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देने के साथ उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है।

loksabha election banner

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा, भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का भारतीय लोक जीवन में काफी महत्व है। गोवर्धन पूजा प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव को रेखांकित करती है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में उजाला लाए और नई खुशियों का संचार करे। असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुखी तथा जरूरतमंद हों। उन्होंने अभिभावकों तथा बच्चों से विशेष रूप से अपील की है कि खतरनाक और तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहें। इसके साथ ही पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को दीपावली पर्व पर राजभवन में पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक गणमान्य नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर उन्हें बधाई भी देंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली असत्य, अन्याय व शोषण के खिलाफ संघर्ष व विजय का उत्सव है। यह अंधकार पर प्रकाश, कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को 'दीपोत्सव' के आयोजन के माध्यम से पुनप्र्रतिष्ठित कर, संपूर्ण विश्व को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पटाखों का उपयोग करते समय जागरुकता व संवेदनशीलता का परिचय दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.