Move to Jagran APP

Fight Against Coronavirus : यूपी भाजपा ने गठित की समन्वय समिति, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Fight Against Coronavirus लॉकडाउन के दौरान किसी गरीब व जरूरतमंद को भोजन व दवा की किल्लत न होने देने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 12:17 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 08:04 AM (IST)
Fight Against Coronavirus : यूपी भाजपा ने गठित की समन्वय समिति, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
Fight Against Coronavirus : यूपी भाजपा ने गठित की समन्वय समिति, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

लखनऊ, जेएनएन। Fight Against Coronavirus : कोरोना संकट के चलते लंबे लॉकडाउन के दौरान किसी गरीब व जरूरतमंद को भोजन व दवा की किल्लत न होने देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला व मंडल स्तर पर चलने वाले अभियान के लिए प्रदेशस्तरीय समन्वय समिति गठित करने के साथ हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदों को रोटी, दवा व रोजमर्रा की जरूरत की अन्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। जिलों व मंडलों में प्रमुख कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगाया गया है। मंडल स्तर पर कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर ऐसे परिवारों व लोगों को चिन्हित करेंगे जो खाद्यान्न व भोजन के अभाव में भूखे सोने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करने को कहा

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का कहना है कि इन विकट हालात में किसी को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। इसके लिए राज्य मुख्यालय में समन्वय समिति गठित की गई है। कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित अवध कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र मेंं समन्वय स्थापित करेंगे। लक्ष्मण सिंह गोरखपुर व काशी क्षेत्र और अतुल अवस्थी पश्चिम व ब्रज क्षेत्र से समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा कानपुर क्षेत्र में मानवेंद्र सिंह, पश्चिम में अश्विनी त्यागी, अवध में सुरेश तिवारी, काशी में महेश श्रीवास्तव व गोरखपुर में धमेंद्र सिंह को प्रदेश व जिलों में समन्वय बनाकर अभियान चलाने को कहा गया है। प्रदेश मुख्यालय में हेल्पलाइन स्थापित की है। जिसका फोन नंबर 0522-2200187 है।

प्रशासन का सहयोग करें

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी के सांसदों, विधायकों, जिला व क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों से भी सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में सेवा कार्यो में लगे स्वास्थ्य, पुलिस व मीडिया से जुड़े कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को मतभेद भुलाकर नर सेवा-नारायण सेवा भाव से जरूरतमंदों की मदद में जुटना चाहिए। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से किसी को भूखा न सोने देने के अभियान में जुट गए है। इसकी निगरानी प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री नियमित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.