Move to Jagran APP

विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी आमने-सामने, चुनाव 15 को

विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 15 मार्च को होगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और अपनी पार्टी की तरफ प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। इसमें खास बात यह है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में नहीं उतरा है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 08:16 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 08:16 PM (IST)
विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी आमने-सामने, चुनाव 15 को
विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 15 मार्च को होगा।

विजयपुर, संवाद सहयोगी : विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 15 मार्च को होगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और जेके अपनी पार्टी की तरफ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं, जिसमें हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गणेश शर्मा और जेके अपनी पार्टी की तरफ से गुरु आसरा उर्फ़ निक्की महाजन शामिल हैं। इसमें खास बात यह है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में नहीं उतरा है। लिहाजा भाजपा और अपनी पार्टी ही आमने-सामने है।

loksabha election banner

आपको बता दें की गत 23 फरवरी को विजयपुर नगरपालिका के सात पार्षदों ने अध्यक्ष पद को निरस्त करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था और उसमें वह फ्लोर टेस्ट में भी पास हो गए थे, जिसमें गुपकर एलाएंस के नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के पार्षद भी मौजूद थे। वहीं अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल करने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो चुकी है। वहीं विजयपुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक ने बताया के भाजपा का प्रत्याशी गणेश शर्मा ही इस चुनाव में जीतेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास के नाम से जानी जाती है।

पिछले ढाई साल से विजयपुर नगरपालिका में जितना विकास कार्य हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। इस चुनाव को जीतने के लिए भाजपा को दो पार्षद और जेके अपनी पार्टी को 5 पार्षदों के वोटों की जरूरत है। अब देखना यह है कौन पार्षद किसके पक्ष में वोट देता है और विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए किस उम्मीदवार को विजयी बनाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.