Move to Jagran APP

Delhi Election Results 2020 : दिल्ली चुनाव में आप की जीत से मजबूत होगी तीसरे मोर्चे की उम्मीद

Delhi Election Results 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से उत्तर प्रदेश की राजनीति भी प्रभावित होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 11:28 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 11:28 AM (IST)
Delhi Election Results 2020 : दिल्ली चुनाव में आप की जीत से मजबूत होगी तीसरे मोर्चे की उम्मीद
Delhi Election Results 2020 : दिल्ली चुनाव में आप की जीत से मजबूत होगी तीसरे मोर्चे की उम्मीद

लखनऊ, जेएनएन। Delhi Election Results 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से उत्तर प्रदेश की राजनीति भी प्रभावित होने की उम्मीद जतायी जा रही है। भाजपा की देश में को नई राजनीति की शुरुआत बताते हुए प्रमुख विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाने पर जोर दिया है। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के न कोई साथ है और न किसी का विकास हुआ है। न भाजपा पर किसी का विश्वास है।

loksabha election banner

अखिलेश ने ट्वीट किया कि 'दिल्ली के नतीजे बता रहे है कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार है। धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलाने वालों के खिलाफ है। ये देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत व स्वस्थ्य संदेश भी है।' पश्चिमी उप्र से आए बाबर खरदौनी ने कहा कि 2022 के लिए सबक है। भाजपा अपराजेय नहीं है, केवल गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों को एकजुट हो तीसरा मोर्चा बनाना होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। दिल्ली चुनाव में हुई पार्टी की दुर्गति पर अफसोस जताते हुए मऊ के कार्यकर्ता रामधीन चौहान का कहना था कि विपक्ष को सबक लेना चाहिए। विपक्षी नेताओं को अपना वजूद बचाने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार कर लेनी चाहिए।

कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणाम पार्टी के लिए चिंता का विषय है, परंतु यह साफ हो गया कि 50 प्रतिशत से अधिक जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा को जो भी हराने की स्थिति में होगा, जनता भी उसका साथ देती है।

रालोद कार्यालय में भाजपा की हार पर कार्यकर्ताओं को संतोष था। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि दिल्ली की जनता ने साबित किया कि नफरत और विभाजन की राजनीति करने वालों के दिन अब लद गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा से त्रस्त जनता आने वाले समय में प्रदेश की सियासत में भी बड़ा बदलाव करेगी। उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन को जरूरी बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.