Move to Jagran APP

COVID-19 in UP : सिद्धार्थनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, योगी सरकार के 13वें मंत्री निकले पॉजिटिव

COVID-19 in UP यूपी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 138378 नमूनों की जांच की गई तो इसमें से 5463 पॉजिटिव निकले।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 08:29 PM (IST)
COVID-19 in UP : सिद्धार्थनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, योगी सरकार के 13वें मंत्री निकले पॉजिटिव
COVID-19 in UP : सिद्धार्थनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, योगी सरकार के 13वें मंत्री निकले पॉजिटिव

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का असर व्यापक होता जा रहा है। इसकी चपेट में आम के साथ खास भी हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के 13वें मंत्री के रूप में सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं यूपी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1,38,378 नमूनों की जांच की गई तो इसमें से 5,463 पॉजिटिव निकले। यानी 3.9 फीसद नमूने पॉजिटिव पाए गए। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले बीते बुधवार को 5,898 नए मरीज मिले थे। अब कुल मरीजों का आंकड़ा 2,10,135 पहुंच गया है। वहीं अभी तक 1,52,893 लोग अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 79 और लोगों की मौत के साथ अभी तक कुल 3,217 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब एक्टिव केस 52,309 है।

loksabha election banner

कोरोना वायरस से संक्रमित कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ट्वीट से इसकी जानकारी की। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण इस कदर फैल गया है कि नेता-राजनेता भी इससे अछूते नहीं हैं। हर रोज कोई न कोई नेता-राजनेता इसकी चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं अपनी जांच करवा लें।

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की रिपोर्ट भी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनसे पहले प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे। उन्हें लखनऊ में स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी,रघुराज सिंह शाक्य तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इन सभी का इलाज हो रहा है।  सरकार को दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

प्रयागराज में खलबली

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बुधवार को प्रयागराज में थे और कई सड़कों के लोकार्पण समारोह में शामिल भी हुए थे। जहां कई पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.