Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमित UP के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, गुरुग्राम के मेदांता में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

COVID-19 कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 11:03 PM (IST)
कोरोना संक्रमित UP के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, गुरुग्राम के मेदांता में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर
कोरोना संक्रमित UP के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, गुरुग्राम के मेदांता में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर है। कोरोना संक्रमण पॉजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती रहे चेतन चौहान की किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। उनको लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

loksabha election banner

कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनको 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर है। चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं।

11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हेंं किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अमरोहा से चेतन चौहान भाजपा के सांसद भी रहे हैं।चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं। 

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन हो गया था जबकि छह मंत्री अभी भी लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश के साथ ही जल शकित मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, उपेंद्र तिवारी, जय प्रताप सिंह व धर्म सिंह सैनी भी कोरोना संक्रमित हुए थे। राज्य के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.