Move to Jagran APP

COVID-19 in UP: कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की जांच रिपोर्ट निगेटिव, फिलहाल होम आइसोलेशन में रहेंगे

Cabinet Minister Brajesh Pathak पत्नी नम्रता पाठक के तीन अगस्त को कोरोना पॉजिटिव होने के दो दिन बाद ही ब्रजेश पाठक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 12:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 12:50 PM (IST)
COVID-19 in UP: कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की जांच रिपोर्ट निगेटिव, फिलहाल होम आइसोलेशन में रहेंगे
COVID-19 in UP: कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की जांच रिपोर्ट निगेटिव, फिलहाल होम आइसोलेशन में रहेंगे

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। संजय गांधी पीजीआइ में इलाज करा रहे ब्रजेश पाठक ने इसी जानकारी ट्वीट की है। उनको सांस लेने में तकलीफ होने के कारण संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह इससे पहले होम आइसोलेशन में थे।

loksabha election banner

पत्नी नम्रता पाठक के तीन अगस्त को कोरोना पॉजिटिव होने के दो दिन बाद ही ब्रजेश पाठक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। वह पत्नी के साथ होम आइसोलेशन में थे कि नौ अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको संजय गांधी पीजीआइ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनके स्वास्थ्य में काफी तेजी से सुधार होने लगा।

प्रदेश के विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को ट्वीट किया, ईश्वर की कृपा व आप सभी स्नेहीजनों के आशीर्वाद, प्रेम, स्नेह एवं की गई प्रार्थनाओं से मेरी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। मेरा स्वास्थ्य भी अब बेहतर है, चिकित्सकों के परामार्श का अनुसरण करते हुए अभी कुछ समय तक होम आइसोलेशन में ही रहूंगा।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के विधि मंत्री ब्रजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ होने पर नौ अगस्त की सुबह संजय गांधी पीजीआइ के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हेंं सीधे आइसीयू में शिफ्ट किया गया। आइसीयू प्रभारी प्रो. देवेंद्र गुप्ता की निगरानी में डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी थी। मंत्री ब्रजेश पाठक पांच अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आए थे। पत्नी नम्रता पाठक के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद कानून मंत्री भी संक्रमित हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने खुद को अपने आवास में ही आइसोलेट कर लिया था। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी। शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ हुई। लिहाजा, रविवार सुबह मंत्री के स्टाफ ने उन्हेंं पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।

कोरोना संक्रमित प्रदेश के नौवें मंत्री

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्री कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। नौवें मंत्री ब्रजेश पाठक हैं। इनसे पहले जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनको भी संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह तथा खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती थे। चेतन चौहान को मेदांता गुरुग्राम शिफ्ट किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.