Move to Jagran APP

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हो सकती कड़ी कार्रवाई

Congress MLA Aditi Singh अपनी ही पार्टी पर लगातार अंगुली उठाने वाली विधायक अदिति सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो सकती है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 11:49 AM (IST)
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हो सकती कड़ी कार्रवाई
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हो सकती कड़ी कार्रवाई

लखनऊ, जेएनएन। केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्य की अक्सर ही सराहाना करने के साथ अपनी ही पार्टी पर लगातार अंगुली उठाने वाली विधायक अदिति सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के रायबरेली सदर क्षेत्र की युवा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस के प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए बसों का बेड़ा लगाने के मामले में कांग्रेस पर अंगुली उठाई थी। 

loksabha election banner

कांग्रेस से अदिति सिंह के इस कृत्य को अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद कांग्रेस ने विधायक आदिति सिंह को पार्टी फिर से नोटिस दे सकती है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कड़ी कार्रवाई हो सकती है। रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने प्रवासी कामगारों के लिए बसों के मुद्दे पर भाजपा का पक्ष लेते हुए बुधवार को अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा। उन्होंने प्रियंका गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कि संकट के समय निम्न स्तर की राजनीति की क्या आवश्यकता थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस का गढ़ रही रायबरेली संसदीय सीट पर भाजपा अदिति सिंह को पोषित कर रही है।

अदिति सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायबरेली प्रभारी के एल शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा में उनके खिलाफ एक नोटिस दिया गया था जो लंबित है। विधायक अदिति सिंह ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। लॉकडाउन के चलते सभी कार्रवाई लंबित हैं। वह जवाब देने से बच रही हैं। पार्टी ने उनके विधायक पद से अयोग्य घोषित करने का भी अनुरोध किया है। विधायक अदिति सिंह को पार्टी की महिला विंग के महासचिव पद से पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

दबंग विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह 2017 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। युवा विधायक अदिति सिंह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और गांधी परिवार के भी बेहद करीब हैं। पार्टी से निलंबित करने से पहलेे भी बीते वर्ष नवम्बर में विधानसभा सदस्यता समाप्त करने का भी नोटिस दिया गया था। अदिति सिंह का योगी आदित्यनाथ सरकार से वाइ श्रेणी की सुरक्षा मिली है और बीते वर्ष ही पंजाब से कांग्रेस के विधायक अंगद सैनी से अदिति सिंह का विवाह हुआ था। इससे पहले उनके सांसद राहुल गांधी से भी विवाह को लेकर काफी जोरदार अफवाह फैली थी।

बस विवाद पर अदिति सिंह ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत। कांग्रेस ने कामगार व श्रमिकों की मदद के लिए एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई। अदिति सिंह मंगलवार को कांग्रेस तथा उत्तर प्रदेश सरकार के बीच बस विवाद में कूद पड़ीं। इसके बाद विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की नीयत पर ही सवाल उठाये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.