Move to Jagran APP

PM मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र का मुस्लिम लीग से जोड़ा कनेक्शन, बोले- 'झूठ का पुलिंदा किया जारी'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कल एक झूठ का पुलिंदा जारी किया। यह झूठ का पुलिंदा कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणापत्र है। हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaPublished: Sat, 06 Apr 2024 03:29 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2024 03:36 PM (IST)
अजमेर में पीएम नरेन्द्र मोदी (फोटो: @BJP4India)

ऑनलाइन डेस्क, जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कल एक झूठ का पुलिंदा जारी किया। यह झूठ का पुलिंदा कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणापत्र है। हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

loksabha election banner

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस के पास न तो सिद्धांत और न ही नीतियां बची हैं। घोषणापत्र देखने पर लगता है कि कांग्रेस देश को पिछली शताब्दी पर धकेलने का एजेंडा लेकर आई है। क्या हम देश को पिछली शताब्दी में धकेलने देंगे? उन्होंने कहा,

गरीब और वंचित वर्ग की तरह ही कांग्रेस ने कभी नारी शक्ति की परवाह नहीं की। आजादी के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी देश की करोड़ो बेटियों का जीवन कष्ट में बीता। उसके लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसी कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? 

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव ऐसा ही एक अवसर है।

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी 21वीं सदी में भारत को नेतृत्व प्रदान कर सकती है', पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

भाजपा का स्थापना दिवस

पीएम मोदी ने कहा कि 6 अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना हुई थी। ये संयोग देखिए कि आज ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। ब्रह्माजी तो निर्माता हैं और भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आज याद ​कीजिए, कितने दशकों तक हमारे देश में जोड़-तोड़ वाली सरकारें चलीं। गठबंधन की मजबूरियां और हर किसी के अपने स्वार्थ इन सब में देश का हित पीछे छूट गया था। उन्होंने कहा,

कांग्रेस के समय में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला इन सभी का जीना मुश्किल हो गया था। हर दिन अखबारों में या तो घोटालों की खबरें छपती थीं या आतंकी हमलों की खबरें आती थीं, लेकिन 2014 से देश में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हुई। 

यह भी पढ़ें: बिहार की एक-एक सीट पर PM Modi की पैनी नजर, जमुई जनसभा के 72 घंटे बाद अब इस सीट पर भरेंगे हुंकार

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जहां रहती है, वहां विकास नहीं हो सकता। कांग्रेस ने ना कभी गरीब की परवाह की और ना ही कभी वंचितों-शोषितों-युवाओं के बारे में सोचा। कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है- एक तो करेला, दूसरा नीम चढ़ा। एक तो परिवारवादी पार्टी और दूसरा उतनी ही भ्रष्टाचारी पार्टी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.