सीएम योगी ने जनता दरबार में 250 लोगों की सुनीं फरियाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन Garekhpur News
सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार गोरखनाथ मन्दिर के हिन्दू सेवाश्रम में रविवार की सुबह लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 250 लोगों से मिले और उनकी फरियाद सुनीं।
गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार गोरखनाथ मन्दिर के हिन्दू सेवाश्रम में रविवार की सुबह लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 250 लोगों से मिले और उनकी फरियाद सुनीं। लंबे समय से लंबित मामलों को योगी ने गंभीरता से लिया। कई फरियादियों की शिकायती पत्र पर तत्काल कार्यवाई के लिए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा जनता दरबार में फरियादियों के बीच रहे।
बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी
इससे पहले योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और फिर कुछ समय गोशाला में गायों के बीच गुजारा। सात बजे के करीब वह हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे जहां फरियाद के लिए तड़के से ही बड़ी संख्या गोरखपुर और आसपास के लोग जमे हुए थे। योगी एक-एक फरियादी के पास खुद गए और उनका प्रार्थना और शिकायती पत्र लिया। मुख्यमंत्री के जनता दरबार से जाने के बाद वहां आने वाले फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने सुनीं।
सीएए पर जनसंपर्क कार्यक्रम में भी जाएंगी योगी
जनता दरबार के बाद 10 बजे सीएए के पक्ष में जनविश्वास हासिल करने को लेकर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के शुभारंभ के लिए मन्दिर से निकलेंगे और बारी-बारी से चौधरी कैफूल वरा, प्रो. राजाराम यादव, स्व. केबी सिंह और प्रो. अशोक प्रसाद के घर जाकर उन्हें सीएए से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर में लखनऊ के लिए रवाना होंगे।