Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दूरभाष से गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अमित शाह के स्वस्थ सुदीर्घ एवं सक्रिय जीवन की मंगल कामना की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 10:14 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामना

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह का बधाई संदेश जारी किया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दूरभाष से गृह मंत्री, भारत सरकार अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अमित शाह के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सक्रिय जीवन की मंगल कामना की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों ने अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामना प्रेषित की है। 55 वर्षीय अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर को मुम्बई में हुआ था। इसके बाद पढ़ाई करने अहमदाबाद आए और राजनीतिक पारी गुजरात से शुरू की।

प्रधानमंत्री तथा वाराणसी से सांसद नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। वह सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।

देश के रक्षा मंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, कि जुझारू, परिश्रमी एवं कुशल रणनीतिकार तथा मंत्रिमंडल में साथ काम करने वाले अमित शाह को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के गृहमंत्री के रूप में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.