Move to Jagran APP

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- जीवी पंत ने रखी थी उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की नींव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 02:03 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 07:30 AM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- जीवी पंत ने रखी थी उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की नींव
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- जीवी पंत ने रखी थी उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की नींव

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 132वीं जयंती पर आज उनको यादव किया। लोक भवन प्रांगण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का संभव प्रयास कर रही है। लोकभवन में जीवी पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी। प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जीवी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों को सफलता से सामना किया। भारत की राजनीति में मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते न रहने के बावजूद भी वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.