Move to Jagran APP

UP Hamirpur Assembly by poll results 2019 : भाजपा की जीत पर CM योगी ने कहा- PM मोदी के संकल्प की विजय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को मिली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की जीत है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 10:11 AM (IST)
UP Hamirpur Assembly by poll results 2019 : भाजपा की जीत पर CM योगी ने कहा- PM मोदी के संकल्प की विजय
UP Hamirpur Assembly by poll results 2019 : भाजपा की जीत पर CM योगी ने कहा- PM मोदी के संकल्प की विजय

लखनऊ, जेएनएन। हमीरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार युवराज सिंह की जीत से संगठन और सरकार में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस जीत पर जनता के प्रति आभार जताया और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है। विजयी उम्मीदवार युवराज सिंह को हार्दिक बधाई दी है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा उप चुनाव में पार्टी को मिली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की जीत है। स्वतंत्र देव और सुनील बंसल ने कहा कि हमीरपुर में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी सुशासन और कार्यकर्ता के परिश्रम की विजय है। स्वतंत्र देव ने उप चुनाव में पार्टी की विजय पर जनता के प्रति आभार जताते हुए युवराज सिंह को जीत की बधाई दी है। कहा कि यह मोदी के संकल्प और योगी के नीतियों की विजय है। उन्होंने दावा किया कि अगले माह 11 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनाव में भाजपा की विजय का अनवरत क्रम जारी रहेगा।

हमीरपुर सदर उपचुनाव में भाजपा के युवराज को मिली जीत

हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा ने फिर से कब्जा कर लिया है। पार्टी के उम्मीदवार युवराज सिंह ने 74,409 मत हासिल कर सपा को 17,867 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज प्रजापति को 56,542 मत मिले। बसपा के नौशाद अली को 28,798 व कांग्रेस के हरदीपक निषाद को 16,097 मत मिले। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के अशोक सिंह चंदेल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें उम्रकैद की सजा होने के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव के लिए 23 सिंतबर को मतदान हुआ था।

पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने बना ली थी बढ़त

शुक्रवार को सुमेरपुर कस्बे के मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हुई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने करीब 300 वोटों की बढ़त बना ली, जो 14वें राउंड तक जारी रही। हालांकि 15, 16 व 17वें राउंड में सपा प्रत्याशी पीछा करते नजर जरूर आए, लेकिन 18वें राउंड में फिर स्थित जस की तस हो गई। 25वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी की बढ़त दस हजार पार कर गई। 26वें राउंड की मतगणना के दौरान अन्य प्रत्याशियों के समर्थकों में मायूसी छाने लगी। कुल 34 राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी युवराज ङ्क्षसह ने सपा के डॉ. मनोज प्रजापति को 17867 मतों से पराजित किया।

समर्थकों ने आतिशबाजी व नारेबाजी की

सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व सीपीआइ के साथ चार अन्य पार्टियों के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। नतीजा आने से पहले ही अन्य दलों के प्रत्याशी चले गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर डटे रहे। सुमेरपुर नगर में समर्थकों ने आतिशबाजी व नारेबाजी की। प्रत्याशी के समझाने पर समर्थकों ने नारेबाजी बंद की, लेकिन आतिशबाजी का दौर जारी रहा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने प्रेक्षक की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा की व प्रमाणपत्र दिया।

प्रत्याशियों को मिले मत

युवराज सिंह, भाजपा                                       74409

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, सपा                         56542

नौशाद अली, बसपा                                         28798

हरदीपक निषाद, कांग्रेस                                   16097

राजाभइया, जनअधिकार पार्टी                            5201

जमाल आलम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी               3910

सुखपाल सिंह पाल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी      2582

सुरेश कुमार वर्मा, प्रगतिशील समाज पार्टी            1648

हनुमान मिश्रा, भारतीय चेतना शक्ति पार्टी             1556


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.