CM हेमंत सोरेन मना रहे शादी की 14वीं वर्षगांठ, पत्नी कल्पना की शान में पढ़े कसीदे; देखें तस्वीरें
hemant soren marriage anniversary राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार-चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफ़र में हमजोली रही मेरी धर्मपत्नी कल्पना आज की मेरी सफलता में अहम योगदान रखती है।
रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7 फरवरी, शुक्रवार को अपनी शादी की 14वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने इस मुबारक मौके पर अपनी पत्नी कल्पना सोरेन की शान में कसीदे पढ़े। सीएम ने अपनी पत्नी कल्पना को सफलता का साझीदार बताया। सीएम ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- आज हमारे विवाह को 14 वर्ष हो गए। राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार-चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफ़र में हमजोली रही मेरी धर्मपत्नी कल्पना, आज की मेरी सफलता में अहम योगदान रखती है।
आज हमारे विवाह को 14 वर्ष हो गए।
राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार-चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफ़र में हमजोली रही मेरी धर्मपत्नी कल्पना, आज की मेरी सफलता में अहम योगदान रखती है। pic.twitter.com/CAPX4PGoKN
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 7, 2020
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ताजा तस्वीरें जारी की। हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा है - आज हमारे विवाह को 14 वर्ष हो गए। राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार-चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफ़र में साथी रही मेरी धर्मपत्नी कल्पना, आज की मेरी सफलता में अहम योगदान रखती है।