Move to Jagran APP

म्यांमार राजदूत के राजदूत ने कहा - बौद्ध धर्म विश्व शांति, करुणा व मैत्री का देता है संदेश

म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो औंग रविवार को कुशीनगर में थे। उन्होंने एक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

By Edited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 09:42 AM (IST)
म्यांमार राजदूत के राजदूत ने कहा - बौद्ध धर्म विश्व शांति, करुणा व मैत्री का देता है संदेश
म्यांमार राजदूत के राजदूत ने कहा - बौद्ध धर्म विश्व शांति, करुणा व मैत्री का देता है संदेश

गोरखपुर, जेएनएन। इंटरनेशनल त्रिपिटक चोटिंग काउंसिल व कुशीनगर त्रिपिटक के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में विश्व शांति, करुणा और मैत्री की स्थापना के लिए चौथा त्रिपिटक चां¨टग समारोह (बुद्ध के उपदेशों का पाठ) रविवार को शुरू हुआ।

loksabha election banner

म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो औंग ने कहा कि बौद्ध धर्म शांति, करुणा और मैत्री का संदेश देता है, इसे जीवन में उतारने की जरूरत है। यह संदेश हर व्यक्ति के लिए उपयोगी है। ऊ मोचो औंग ने मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करने के साथ विश्व शांति का घंटा बजाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता और बढ़ी है। विशिष्ट अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर चलने और विकास की बात करते हैं। बुद्ध भी सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पर पूरे विश्व से लोग आकर शांति का संदेश लेकर जाते हैं। उन्होंने म्यांयार के राजदूत का स्वागत भी किया। चेटिंग में भारत सहित म्यांमार, भूटान, थाईलैंड, अमेरिका, वियतनाम, श्रीलंका, मलेशिया, तिब्बत, कंबोडिया, लाओस, नेपाल देशों के बौद्ध भिक्षु, उपासक भाग ले रहे हैं। समारोह का संचालन भंते नंदरतन ने किया। राजदूत के साथ उनकी पत्नी नीलाआंग भी रहीं। संचालन भंते नंदरतन ने किया।

इस मौके पर कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, भिक्षु शीलप्रकाश, थाईलैंड के पी. सोंगक्रान, भारत की भिक्षुणी धम्मनैना, भिक्षु महेंद्र, म्यांमार के दौ ता तिन, अमेरिका के वांग्मो डिकसे, वियतनाम के भंते राहुल, डा. एमके ओझा, टीके राय, दिनेश कुमार यादव, रामनगीना, शौकत अंसारी, मोरिन राय आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.