Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी के बाद मायावती के निशाने पर अशोक गहलोत, कहा-बर्खास्त हो राजस्थान सरकार

बसपा मुखिया मायावती ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहती हैं। शुक्रवार को उनके निशाने पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार रही।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 12:53 PM (IST)
प्रियंका गांधी के बाद मायावती के निशाने पर अशोक गहलोत, कहा-बर्खास्त हो राजस्थान सरकार
प्रियंका गांधी के बाद मायावती के निशाने पर अशोक गहलोत, कहा-बर्खास्त हो राजस्थान सरकार

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस पर बेहद मुखर हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गैर जिम्मेदार बताया है।

loksabha election banner

बसपा मुखिया मायावती ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहती हैं। शुक्रवार को उनके निशाने पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार रही। मायावती ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा में सौ से अधिक बच्चों की मौत पर बेहद बेपरवाह हैं। वहां पर सौ से अधिक मासूम बच्चों की मौत के बाद भी सरकार संवेदनहीन बनी है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए यह लोग चोरी व ऊपर से सीनाजोरी वाले अर्थात् गैर-जिम्मेवारान व असंवेदनशील तथा अब राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। यह तो बेहद ही शर्मनाक व निन्दनीय है। सरकार को इस मामले में बेहद संवेदनशील होना चाहिए।

कोटा के जेके लोन अस्पताल में सौ से अधिक बच्चों की मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत का मासूमों की मौत पर दिया गया बयान गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को बर्खास्त कर सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना जरूरी है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सीएम अशोक गहलोत अपनी कमियों को छुपाने के लिए असंवेदनशील और राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। यह तो आए दिन चोरी और ऊपर से सीनाजोरी है। यह गैर जिम्मेदाराना है और शर्मनाक व निंदनीय है।

प्रियंका की सक्रियता से बसपा में बढ़ी बेचैनी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रदेश में बढ़ी सक्रियता ने बहुजन समाज पार्टी की बेचैनी बढ़ा दी है। वोटबैंक बचाए रखने के लिए मायावती ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस को दलित विरोधी सिद्ध करने को लगातार बयानबाजी जारी है। राजस्थान के कोटा में सौ से अधिक बच्चों की मौत के मसले पर बसपा प्रमुख ने प्रियंका पर निशाना साधा। गुरुवार को जारी बयान में मायावती ने प्रियंका का सीधे नाम न लिखकर कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव लिखा और राजस्थान जाकर मृतक बच्चों की पीडि़त माताओं से नहीं मिलने पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में किसी भी मामले में पीडि़त परिवारों से मिलना राजनीतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी है। इससे जनता को सतर्क रहना होगा।

राजस्थान के कोटा में दलित व कमजोर वर्ग के सौ से अधिक बच्चों की सरकारी अस्पतालों में एक माह में मौत होना कांगे्रस सरकार की विफलता है। कांग्रेस नेताओं को केवल राजनीति ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी शासित राज्यों में जनता की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों व अन्य कमजोर तबकों के साथ में जुल्म जारी है। महिला महासचिव वहां ऐसी घटनाओं की पुनरावृति को रोकने की कोशिश क्यों नहीं करती? केवल यूपी में ही सक्रियता क्यों है? नागरिकता कानून को लेकर भी कांग्रेस नाटकबाजी कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.