Move to Jagran APP

UP Politics: कांग्रेसियों ने फूंका संबित पात्रा का पुतला, विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चौकी पर हंगामा

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अतरपुरा चौपले पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अतरपुरा चौपला पर संबित पात्रा का पुतला फूंका।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 11:08 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 11:08 AM (IST)
UP Politics: कांग्रेसियों ने फूंका संबित पात्रा का पुतला, विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चौकी पर हंगामा
UP Politics: कांग्रेसियों ने फूंका संबित पात्रा का पुतला, विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चौकी पर हंगामा

हापुड़ [विशाल गोयल]। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी सादसी से मनाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे हापुड़ के अतरपुरा चौपला स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का पुतला फूंका। उनकी मांग है कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर मुकदमा दर्ज किया जाए। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अतरपुरा पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा करते हुए कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अतरपुरा चौपले पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अतरपुरा चौपला पर संबित पात्रा का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की मौत के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए।

वहीं कुछ दूरी पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर ध्वजारोहण कर रहे थे। उन्हें इसकी जानकारी मिली तो सभी अतरपुरा पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना चौकी पर पहुंचे और भाजपाइयों से वार्ता की। भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीन सिंहल आदि का कहना था कि लाॅकडाउन है और ऐसे में पुतला नहीं फूंकना चाहिए। यह नियमों का उल्लंधन है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस पर भाजपाई वापस लौट गए।

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां पर भर्ती कराया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.