Move to Jagran APP

सीएए के समर्थन में भाजपा 28 जनवरी से फिर मैदान में उतरेगी, 10 फरवरी तक चलेगा दूसरा चरण

सीएए के समर्थन में बीजेपी के दूसरे चरण के अभियान में 28 29 व 30 जनवरी को जिला व मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद घर घर दस्तक देने का काम युद्ध स्तर पर आरंभ होगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 09:22 PM (IST)
सीएए के समर्थन में भाजपा 28 जनवरी से फिर मैदान में उतरेगी, 10 फरवरी तक चलेगा दूसरा चरण
सीएए के समर्थन में भाजपा 28 जनवरी से फिर मैदान में उतरेगी, 10 फरवरी तक चलेगा दूसरा चरण

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोधी पार्टियों द्वारा चलाई जा रही मुहिम का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) 28 जनवरी से फिर मैदान में उतरेगी। दूसरे चरण का जनजागरण अभियान दस फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 28, 29 व 30 जनवरी को जिला व मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद घर घर दस्तक देने का काम युद्ध स्तर पर आरंभ होगा।

loksabha election banner

सीएए को लेकर दूसरे चरण के अभियान की जानकारी शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने दी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नए पदाधिकारियों के परिचय की औपचारिकता के बाद अभियान के प्रथम चरण की जिलेवार समीक्षा की गई। कार्यक्रम सफल रहने पर सभी पदाधिकारियों को शाबासी देने के साथ ही फिर से विरोधियों का दुष्चक्र तोडऩे को मैदान में उतरने के निर्देश दिए गए।

दो सप्ताह में गठित हो सभी बूथ व मंडल कमेटियां

महामंत्री बंसल ने दो सप्ताह के भीतर अवशेष बूथ व मंडल कमेटियों का गठन पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाध्यक्षों से अधूरे बूथ व मंडलों की जानकारी ली और गठन में सभी वर्गों का समायोजन करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा की। दूसरे चरण का अभियान पूरा होने के बाद कमेटियों के गठन में तेजी लाने को कहा गया। फरवरी अंत तक जिला कार्यकारिणी का गठन पूरा करने की हिदायत भी दी।

कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान बनाए रखेंगे

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संघर्ष, समर्पण और स्वाभिमान का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पराक्रम की पराकाष्ठा पार करने वाले कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी का अस्तित्व टिका है। जिस तरह समूचा विपक्ष देश में भ्रम, झूठ और अस्थिरता का वातावरण बनाने में जुटा है, ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता को अपने राष्ट्रीय दायित्वों के साथ जागरण अभियान में जुटना है। संगठनात्मक कार्यों के साथ ही राष्ट्रीय व सामाजिक सरोकारों से खुद को जोड़े रखना होगा। यह लड़ाई सत्य और असत्य, धर्म और अधर्म, प्रकाश व अंधकार के बीच है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सत्य के लिए डटेगा। कार्यकर्ता का स्वाभिमान अक्षुण्ण रहे यह हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने 28 जनवरी से 10 फरवरी तक एक बार फिर जनता के दरबार में सीएए का सच बताने के लिए पहुंचने का आह्वान किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सेक्टर स्तर पर मनाने के निर्देश भी दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.