Move to Jagran APP

मोदी सरकार की उपलब्धि बताने के लिए भाजपा पहली बार उत्तर प्रदेश में करेगी छह वर्चुअल रैलियां

उत्तर प्रदेश भाजपा मोदी सरकार-दो के एक वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों के पत्रक और कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 09:48 PM (IST)
मोदी सरकार की उपलब्धि बताने के लिए भाजपा पहली बार उत्तर प्रदेश में करेगी छह वर्चुअल रैलियां
मोदी सरकार की उपलब्धि बताने के लिए भाजपा पहली बार उत्तर प्रदेश में करेगी छह वर्चुअल रैलियां

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। लॉकडाउन में शिथिलता मिलने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। मोदी सरकार-दो के एक वर्ष पूरा होने पर उपलब्धियों के पत्रक और कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी। साथ ही पहली बार वर्चुअल रैलियां आयोजित करने का प्रयोग भी किया जाएगा। इसके तहत संगठनात्मक दृष्टि से गठित सभी छह क्षेत्रों में वर्चुअल रैली होंगी।

loksabha election banner

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को 30 मई से आरंभ होने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों से प्रस्तावित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जारी 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कोरोना आपदा काल में जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध करायी सहायता व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन व सार्वजनिक स्थानों से रहेंगे दूर : यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि घर घर संपर्क के लिए लाकडॉउन के नियमों का पालन करने व मास्क पहनने के साथ दो गज की सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने की हिदायत प्रत्येक कार्यकर्ता को दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पत्र व स्वस्थ्य रहने के लिए अच्छी आदतों का संकल्प पत्रक को मंडल व बूथ स्तर पर योजना बनाकर वितरित किया जाएगा। मोर्चों की ओर से मास्क, फेसकवर और हैंड सैनिटाइजर भी वितरित किए जाएंगे।

रैलियों में रहेगी विशिष्ट जनों की भागीदारी : रैली में कार्यकर्ताओं से इतर विभिन्न वर्गों के एक हजार से 15 सौ तक विशिष्टजन को एक साथ जोड़ा जाएगा। उनके फोन नबंर जुटाए जा रहें है। रैलियों की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। रैली को राष्ट्रीय या प्रदेशीय वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। श्रोताओं से संवाद की सुविधा भी होगी। आईटी सेल संयोजक संजय राय ने बताया कि रैलियों में सिस्को व जूम सॉफ्टवेयर प्रयोग किया जाएगा। डिजिटल संपर्क बढ़ाने को प्रत्येक बूथ पर वाट्सअप ग्रुप भी तैयार किए जा रहें है। सभी मोर्चों के अध्यक्षों से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से संपर्क संवाद बनाने को कहा गया है। इसी अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन फेसबुक लाइव किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.