Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: पीएम केयर फंड से स्थापित आक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर भाजपा ने चताई आपत्ति

Jharkhand Politics भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने का आरोप लगाया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार का विकास कार्यक्रमों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की फिराक में लगी रहती है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 12:48 PM (IST)
Jharkhand Politics: पीएम केयर फंड से स्थापित आक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर भाजपा ने चताई आपत्ति
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने का आरोप लगाया है।

रांची,राब्यू। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने का आरोप लगाया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार का विकास कार्यक्रमों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की फिराक में लगी रहती है। इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री द्वारा पीएम केयर फंड से सभी जिलों में स्थापित आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया जाना है।

loksabha election banner

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस के दो मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता यूपी की राजनीतिक पर्यटन यात्रा पर जा रहे थे। कांग्रेस पार्टी से यह जानना चाहते हैं कि आज उन्हें यूपी के किसान याद आ रहे लेकिन झारखंड के किसानों की चिंता उन्हें नहीं है। कृषि विभाग कांग्रेस के पास है, लेकिन अब तक किसानों के धान के बकाए का भुगतान नहीं हुआ। किसान क्यों यूरिया की कालाबाजारी के शिकार हो रहे। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अमित सिंह और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक भी उपस्थित थे।

जेपी पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, बालमुकुंद सहाय बने भाजपा के महामंत्री

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लंबे समय से खाली प्रदेश पदाधिकारियों के रिक्त पदों को अंतत: भर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को तीन प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इसके साथ ही पारितोष सोरेन को दुमका का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

मांडू से भाजपा के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल को प्रदेश मंत्री से प्रोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बालमुकुंद सहाय को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। मिस्त्री सोरेन को पार्टी के प्रदेश मंत्री की जवाबदेही दी गई है। इसके अलावा मीडिया सेल का विस्तार करते हुए रंजीत चंद्रवंशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.