Move to Jagran APP

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी की नई टीम को दिया मंत्र, सत्ता प्राप्ति नहीं सामाजिक परिवर्तन हो लक्ष्य

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यूपी की नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद नहीं जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारियों को नियमित प्रवास कर संगठन को मजबूत करना है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 10:19 AM (IST)
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी की नई टीम को दिया मंत्र, सत्ता प्राप्ति नहीं सामाजिक परिवर्तन हो लक्ष्य
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी की नई टीम को दिया मंत्र, सत्ता प्राप्ति नहीं सामाजिक परिवर्तन हो लक्ष्य

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई टीम से परिचयात्मक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत्ता प्राप्ति नहीं वरन सामाजिक परिर्वतन को लक्ष्य मानकर कार्य करने का मंत्र दिया। नड्डा की वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।

prime article banner

जगत प्रकाश नड्डा ने नवगठित प्रदेश टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद नहीं जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारियों को नियमित प्रवास कर संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ ही बूथ की गतिविधियां आगे बढ़ाने का काम भी करना चाहिए। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत मजबूत है। सबसे अधिक सक्रिय सदस्य तथा साधारण सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं। उन्होंने आईटी क्षेत्र के लिए कई सुझाव भी दिये। सांसद, विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों का संपर्क नंबर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित करने का सुझाव दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी उपस्थित थे।

जातिवादी तत्वों से सावधान रहें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण व सेवाभाव वाले कार्यकर्ताओं की टीम है। भाजपा परिवार के रूप में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बनाती है और कार्यकर्ता उसे जनचर्चा का विषय बनाता है।

चुनाव के लिए टीम तैयार : प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत भाषण के साथ ही संगठनात्मक कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित उपचुनाव के साथ स्नातक व शिक्षक विधान परिषद, पंचायत चुनाव के साथ गन्ना समिति के चुनावों के लिए प्रदेश संगठन पूरी तरह से तैयार है। नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में 4 करोड़ 32 लाख भोजन पैकेट व 40 लाख 54 हजार राशन किट के साथ 92 लाख 44 हजार मास्क वितरित किए जाने की जानकारी भी दी। उन्होने बताया कि प्रदेश में अबतक लगभग डेढ़लाख बूथ समितियां के सत्यापन पूर्ण हो चुका है। उन्होंने पार्टी के भावी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.