Move to Jagran APP

दिल्ली में यमुना के दूषित होने पर भाजपा सांसद ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

सांसद संगम लाल गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठ पर्व के अवसर पर खराब इंतजाम करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसा कर राजनीति कर रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 07:59 PM (IST)
दिल्ली में यमुना के दूषित होने पर भाजपा सांसद ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना
यूपी के प्रतापगढ़ से भाजपा सांसद सांसद संगम लाल गुप्ता (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। एक ओर जहां पूरा भारत छठ पर्व को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। वहीं दिल्ली में छठ पूजा के नाम पर उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों को यमुना के दूषित जल में मजबूरन पूजा कर अपनी आस्था को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों की यह दुर्दशा देख सांसद संगम लाल गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठ पर्व के अवसर पर खराब इंतजाम करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसा कर राजनीति कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों के वोट तो चाहिए लेकिन वह सेक्युलरिज्म की आड में हिंदुओं के पर्व पर निशाना साधते रहे हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों की कोई सुध नहीं है। इसी के चलते उन्होंने छठ पर्व पर ऐसे इंतजाम किए हैं। ताकि लोगों में छठी मैया की घाट किनारे पूजा करने का भाव कम हो लेकिन अरविंद केजरीवाल यह नहीं जानते कि उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी छठी मैया के आशीर्वाद से फल फूल रहे हैं। वह इनके जैसे अनेक अरविंद केजरीवाल बना सकते हैं और अपनी एकजुटता का अंदाजा वह आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को जरूर दिखाएंगे। व उन्हें अवश्य सबक सिखाएंगे।

अरविंद केजरीवाल पता नहीं कौन से आईआईटी से पढ़े हैं कि यमुना के पानी में छिड़काव कर पानी को स्वच्छ बनाने का ढोंग कर रहे हैं उनका या ढोंग बिहारियों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है और उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है अरविंद केजरीवाल शिवाय विज्ञापन के अलावा कुछ नहीं करते उसी के चलते दिल्ली की दुर्दशा बद से बदतर हो गई है। संगम लाल गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रतापगढ़ से सांसद हैं वह ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री हैं। वह गरीबों और पिछड़ों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.