Move to Jagran APP

CAA को लेकर गोरखपुर में 19 जनवरी को होगी भाजपा की विशाल रैली, सीएम योगी भी होंगे शामिल Gorakhpur News

CAA भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आगामी 19 जनवरी को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 10:48 AM (IST)
CAA को लेकर गोरखपुर में 19 जनवरी को होगी भाजपा की विशाल रैली, सीएम योगी भी होंगे शामिल Gorakhpur News
CAA को लेकर गोरखपुर में 19 जनवरी को होगी भाजपा की विशाल रैली, सीएम योगी भी होंगे शामिल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आगामी 19 जनवरी को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली के मंच पर मुख्यमंत्री के अलावा केंद्र और प्रदेश के कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उसकी सफलता की रणनीति तैयार की।

loksabha election banner

शीघ्र तय होगा रैली का स्‍थान

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्र में रैली का आयोजन किया जाना है। गोरखपुर क्षेत्र में रैली की तारीख 19 जनवरी निर्धारित की गई है। स्थान और अतिथियों के नाम भी दो-तीन में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय कर दिए जाएंगे। डॉ. सिंह ने पदाधिकारियों से अपील की कि वह रैली अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया रैली के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून की उपयोगिता और विशेषता की जानकारी दी जाएगी। विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर स्थिति साफ की जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान रतनपाल सिंह, बृजेश यादव, निरंकार त्रिपाठी, ओमप्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, रमेश गुप्ता, मनोज शुक्ला, बृजेश मणि मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, राधेश्याम रावत, प्रबल प्रताप शाही आदि मौजूद रहे।

संवाद कार्यक्रम में हुई 28 हजार जनभागीदारी

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में एक से छह जनवरी के बीच गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों के 4013 सेक्टरों में संवाद कार्यक्रम संपन्न हुए। इसमें 281762 लोगों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में अब घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार से तिरंगे साथ रैली और पदयात्रा का कार्यक्रम है, जिसमें अलग-अलग स्थानों के लिए मुख्य अतिथि तय कर लिए गए हैं। नौ जनवरी को कुशीनगर पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, 10 जनवरी को बस्ती में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला, 11 जनवरी को महराजगंज में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, 11 जनवरी को ही देवरिया में सांसद जर्नादन सिंह और संतकबीर नगर में प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, 13 जनवरी को सिद्धार्थनगर में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह मुख्य अतिथि होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.