Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव : भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार लड़ेंगे पंचायत चुनाव, नेता बूथ पर बिताएंगे दिन

शिक्षक विधायक चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत और ब्लॉकों में कब्जा जमाने के लिए पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंकेंगे। बीजेपी ने नेताओं को बूथ प्रवास के भी निर्देश दिए हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 09:25 AM (IST)
पंचायत चुनाव : भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार लड़ेंगे पंचायत चुनाव, नेता बूथ पर बिताएंगे दिन
भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत और ब्लॉकों में कब्जा जमाने के लिए पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी।

 बरेली, जेेएनएन।  शिक्षक विधायक चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत और ब्लॉकों में कब्जा जमाने के लिए पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मैदान में ताल ठोंकेंगे। तैयारी पूरी है, इसलिए सांसद, विधायकों को एक दिन बूथ पर बिताने का निर्देश जारी किया जा चुका है। सिर्फ मतदाता पुनरीक्षण पर निगरानी इसका ध्येय नहीं, बल्कि शीर्ष नेताओं को पंचायत चुनाव की तैयारियों को आखिरी रूप भी देना है।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदेश संगठन ने पदाधिकारियों को प्रवास के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही 30 दिसंबर तक 18 साल की उम्र का पड़ाव पार करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान भाजपा हर बूथ पर शुरू कर रही है। इसके लिए कैंप लगेंगे और युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। बूथ पर फार्म भी भिजवाए जा चुके हैं।

शिक्षक विधायक चुनाव में बरेली-मुरादाबाद की सीट अपने खाते में डालने के बाद अब पंचायत चुनाव की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर भी भाजपा काबिज होने का प्रयास करेगी। यही वजह है कि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बरेली आए और मंडल के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक करके आगामी तैयारियों का जायजा लिए और कार्यकर्ताओं को पूरे जोश से इस काम में लगने के निर्देश दिए।

 क्या कहते हैं भाजपा नेता 

    पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा का कहना है कि  पार्टी अपने सिंबल पर प्रत्याशी नहीं उतार रही। बल्कि अधिकृत प्रत्याशियों को मैदान में लोगों के बीच लाएगी। पूरा जोर लगाया जाएगा, फिर एक बार इतिहास को दोहराएंगे।

 वहीं बीजेपी पदाधिकारी वीर पाल सिंह का कहना है कि  एक दिन बूथ पर बिताने के संगठन के निर्णय का सम्मान किया गया। अब शीर्ष नेताओं का प्रवास होने हैं। अब बूथ स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं।

 महानगर कमेटी के अध्यक्ष के एम अरोड़ा का कहना है कि  मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने के लिए भाजपा कैंप लगाएगी। 30 दिसंबर तक बालिग होने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए बूथों पर फार्म भिजवा दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.