Move to Jagran APP

स्वदेशी दिवस के रूप में मनेगा स्व. राजीव दीक्षित का जन्म दिन

स्व. राजीव भाई दीक्षित की जन्म दिन व पुण्यतिथि को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्व. राजीव दीक्षित का जन्म 30 नवंबर 1967 व निधन भी 30 नवंबर 2010 को हुआ था। राजीव दीक्षित के जन्मदिन पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 05:09 PM (IST)
स्वदेशी दिवस के रूप में मनेगा स्व. राजीव दीक्षित का जन्म दिन
राजीव दीक्षित को स्वदेशी आंदोलन के प्रणेताओं में से एक माना जाता है।

 जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: स्व. राजीव भाई दीक्षित की जन्म दिन व पुण्यतिथि को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्वव. राजीव दीक्षित का जन्म 30 नवंबर 67 व निधन भी 30 नवंबर 2010 में एक ही दिवस पर हुआ है।

loksabha election banner

ऐसे में इस बार 30 नवंबर भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले एग्रिको मैदान में सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर सुबह साढ़े सात बजे दो घंटे तक विभिन्न कार्यक्रम के जरिए स्व. राजीव दीक्षित का जन्म दिन व पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

जानकारी देते हुए भारत बचाओ आंदोलन के सदस्य व योग गुरू अरविंद प्रसाद ने कहा है कि दो घंटे के कार्यक्रम में स्व. राजीव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी यादों को ताजा किया जाएगा। उनके विचारों व देश के प्रति उनकी भावना का व्याख्यान किया जाएगा। देश व आम लोगों के प्रति उनके सिद्धांत व नीतियों को पहुंचाने का काम होगा।उसके बाद कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया जाएगा।

कौन है स्व. राजीव, क्या है भारत बचाओ आंदोलन संस्थान

भारत बचाओ आंदोलन, राजीव भाई के सपनों या यों कहें कि शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए 2013 में बनाया गया। यह जमशेदपुर में ही ट्रस्ट एक्ट के तहत रजिस्टर्ड है लेकिन कार्यक्षेत्र पूरे भारतवर्ष में है। इसमें वेबसाइट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से करीब 2000 सदस्य हैं। इसके साथ ही भारत के हर क्षेत्र में काफी सदस्य हैं और भारी संख्या में लोग तन मन धन के साथ जुड़ रहे हैं। भारत बचाओ आंदोलन का फेसबुक पेज हैं जिसमे 2,92,880 सदस्य, चार लाख फॉलोअर है, यूटयूब पर 75,000 फॉलोअर और ट्विटर, इंस्टाग्राम पर भी काफी संख्या में फॉलोअर है। इस संस्थान के माध्यम से देश को सुदृढ बनाने का काम किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.