Move to Jagran APP

भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन अहमदाबाद में भाजपा के प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

गुजरात में छह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:48 PM (IST)
भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन अहमदाबाद में भाजपा के प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार
भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन अहमदाबाद में भाजपा के प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात में छह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। दोनों ही पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी को जोर लगा रही है। भाजपा ने भोजपुरी के सुपरस्टार व गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन को प्रचार के लिए न्यौता दिया है। रवि किशन शुक्रवार व शनिवार को अहमदाबाद के अमराईवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जगदीश पटेल के लिए प्रचार करेंगे।

loksabha election banner

अहमदाबाद के अमराईवाड़ी के विधानसभा हिंदीभाषी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के पूर्व विधायक हसमुख पटेल भाजपा की तरफ से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बन गये है। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस ने इस सीट पर पाटीदार वोटबैंक को अपनी ओर खींचने के लिए धर्मेन्द्र पटेल को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने जगदीश पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

हांलाकि भाजपा के स्थानीय नेताओं में आपसी मतभेद के चलते अमराईवाडी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का कोई भी बड़ा नेता प्रचार के लिए नहीं आया है। जिसके चलते भाजपा ने यह सीट हाथ चली न जाये इसलिए प्रचार के आखिरी दौर में उत्तरी भारतीयों को आर्कषित करने के लिए भोजपुरी के सुपर स्टार रवि किशन को प्रचार के लिए बुलाया है।

रविकिशन शुक्रवार रात अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां रात नौ बजे एक भव्य सभा का आयोजन किया। जिसमें लोगों को संबोधित करेंगे। इसके दूसरे दिन भी रवि किशन अमराईवाड़ी क्षेत्र में भव्य रोड़ शो करेंगे।

गौरतलब है कि गुजरात में छह विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। अल्पेश व बायड के भाजपा प्रत्याशी धवलसिंह झाला इन सीटों पर पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे लेकिन बाद में कांग्रेस छोड़ने के साथ ही विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। जबकि सांसद बने 4 विधायकों के इस्तीफा देने के चलते अमराईवाड़ी, खेरालू, थराद, व लूनावाड़ा सीट खाली हो गई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.