Move to Jagran APP

बेलगाम विवाद: शिवसेना कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक सीएम का पुतला फूंका, फिल्‍म का प्रदर्शन रोका

बेलगाम विवाद के मद्देनजर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोल्हापुर जिले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का पुतला जलाया और कन्नड़ फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:53 PM (IST)
बेलगाम विवाद: शिवसेना कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक सीएम का पुतला फूंका, फिल्‍म का प्रदर्शन रोका
बेलगाम विवाद: शिवसेना कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक सीएम का पुतला फूंका, फिल्‍म का प्रदर्शन रोका

मुंबर्इ, एजेंसी। बेलगाम विवाद के मद्देनजर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोल्हापुर जिले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का पुतला जलाया और कन्नड़ फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी।

loksabha election banner

दोनों राज्यों में तनाव की स्थिति

दरअसल कोल्हापुर, कर्नाटक और महाराष्ट्र का बॉर्डर है। बेलगाम कर्नाटक का हिस्सा है, लेकिन मराठी नेताओं का मानना है कि इसे महाराष्ट्र का हिस्सा होना चाहिए। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसके चलते दोनों राज्यों में लगातार तनाव की स्थिति बनी रहती है।

शिवसेना समर्थकों ने बोर्ड पर काली स्याही लगाई

शिवसेना समर्थकों ने रविवार को कोल्हापुर में एक थिएटर बंद करवा दिया है। थिएटर में कन्नड़ फिल्म लगी हुई थी। शिवसेना समर्थकों ने बोर्ड पर भी काली स्याही लगा दी। इस तनाव के चलते कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच चलने वाली बस सेवा रोक दी गई है। दोनों राज्यों के बीच बसें नहीं चल रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है।  

बस सेवाएं ठप

कर्नाटक में भी तनाव है। वहां से भी बसें महाराष्ट्र की तरफ नहीं आ रही हैं। दो दिन पहले वहां पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया गया था। इस मुद्दे पर शिवसेना सांसद धैर्यशील मणे ने कहा कि कर्नाटक में जो भी मराठी रहता है, शिवसेना उसके साथ है। कर्नाटक में कुछ लोगों ने उद्धव ठाकरे का पुतला जलाने का प्रयास किया था. आज हमने उन्हें यहां दिखा दिया है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.