Move to Jagran APP

भाजपा की ब्रज कमेटी में बरकरार बरेली का दबदबा

भारतीय जनता पार्टी की ब्रज कमेटी में बरेली का दबदबा कायम रहा है। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची शुक्रवार को जारी की। बरेली के दुर्गविजय शाक्य चौथी बार कमेटी में शामिल हुए। वह पहले क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिर दो बार महामंत्री रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 05:35 PM (IST)
भाजपा की ब्रज कमेटी में बरकरार बरेली का दबदबा
बरेली के दुर्गविजय शाक्य चौथी बार कमेटी में शामिल हुए।

बरेली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की ब्रज कमेटी में बरेली का दबदबा कायम रहा है। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची शुक्रवार को जारी की। बरेली के दुर्गविजय शाक्य चौथी बार कमेटी में शामिल हुए। वह पहले क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, फिर दो बार महामंत्री रहे हैं। हर्षवर्धन आर्य को भी कमेटी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। हर्षवर्धन भी ब्रज क्षेत्र कमेटी में तीसरी बार बरकरार रहे हैं।  बतौर क्षेत्रीय कार्य सदस्य रवि रस्तोगी को भी स्थान मिला है। महानगर कमेटी के अध्यक्ष और ब्रज क्षेत्र कमेटी में क्षेत्रीय मंत्री रहे उमेश कठेरिया को इस दफा कमेटी से बाहर रखा गया है। पूर्व वित्त मंत्री और मौजूदा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के करीबी माने जाने वाले उमेश कठेरिया के लिए माना जा रहा था कि उन्हें ब्रज क्षेत्र में जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

loksabha election banner

निजी कॉलेज के शिक्षकों को वोटिंग अधिकार मैने दिलवाया-डॉ. विनय

बरेली। एक वक्त था, शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक ही अपना विधायक चुनते थे। लेकिन लंबी कवायद के बाद पांच मार्च 2008 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले के बाद निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी मतदान का अधिकार मिला। पिछले चुनाव में जहां 16 हजार शिक्षकों ने बरेली-मुरादाबाद खंड का विधायक चुना था, इस बार यह अधिकार 36,700 शिक्षक मतदाता इस्तेमाल करेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विनय खंडेलवाल ने शिक्षकों से संवाद करने के दौरान दावा किया। उन्होंने मताधिकार के लिए हाईस्कूल एवं हाईस्कूल स्तर से ऊपर के शासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन निजी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक जो पिछले छह साल के दौरान लगातार तीन वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षकों से मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.