Live updates: कांग्रेस, सपा और टीएमसी ने एग्जिट पोलों को नकारा, 10 मार्च को आएंगे पांच राज्यों के नतीजे
10 मार्च को उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड के चुनाव परिणाम आएंगे। एग्जिट पोल की मानें तो इनमें से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
10 मार्च का दिन राजनीतिक पार्टियों के लिए बहुत बड़ा दिन होने वाला है। क्योंकि इस दिन विधान सभा चुनावों के परिणाम आएंगे। पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में पता चल जाएगा कि कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को आखिरी यानी सातवें चरण का मतदान हुआ था। जिसके बाद अब एग्जिट पोल पर निगाह बनी हुई है।
यूपी में सपा की उम्मीदों को लग सकता है झटका
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, प्रदेश में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इससे सपा की उम्मीदों को झटका लग सकता है।
एग्जिट पोल को लेकर शिवपाल यादव का बड़ा दावा
प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष और सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने यूपी चुनाव को लेकर आए विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं। नतीजे आने से ठीक पहले राज्य में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमरिंदर सिंह ने कहा है दावा किया कि बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन ने पंजाब में अच्छा परफॉर्म किया है।
दरअसल, पंजाब में पहली बार बीजेपी ने बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ा है। बीजेपी ने अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल ( संयुक्त) के साथ गठबंधन किया था।
क्या बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने देहरादून में कहा कि हमें किसी विकल्प पर विचार-विमर्श करने की आवश्यकता नहीं है। हमें पूरा भरोसा है कि सरकार बनाने के लिए हमें बहुमत मिलेगा और हम उत्तराखंड में सरकार बनाएंगे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो उत्तराखंड के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए अभी मंच नहीं आया है, यह पार्टी नेतृत्व को करना है। उत्तराखंड कांग्रेस जो कुछ भी तय करेगी उसे स्वीकार किया जाएगा।
We dont need to deliberate on any option. We are fully confident that we will get the majority to form Government. We will form the Government: Senior Congress leader Harish Rawat, in Dehradun #UttarakhandElections pic.twitter.com/xGY1GwIQa2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2022
गोवा में भाजपा पर संकट के बादल, आप और कांग्रेस को फायदा
गोवा में बीजेपी की सरकार की वापसी को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यहां पार्टी के अंदर की लड़ाई और मतभेद बाहर आने का फायदा आम आदमी पार्टी और टीएमसी को हो सकता है। गोवा में एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि वहां 2017 वाला इतिहास दोहराने का ही अनुमान है यानी 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में किसी भी सियासी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए लेकिन एग्जिट पोल में कोई भी पार्टी इतनी सीटों पर जीत हासिल करती नहीं दिख रही है।
'मतगणना के समय आंख-कान-नाक खुले रखें अभिकर्ता'
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अब जबकि दो दिन का समय शेष रह गया है तो भाजपा इसकी तैयारियों में जुट गई है। इस क्रम में सोमवार को यहां एक होटल में आयोजित पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों व प्रत्याशियों की बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने उन्हें मतगणना से संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान अभिकर्ता अपने आंख-कान-नाक खुले रखें।
पहले पोस्टल बैलेट फिर खुलेंगी ईवीएम
दस मार्च को सबसे पहले पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स (ईटीपीबीएस) का परिणाम आएगा। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी तो तेजी से परिणाम सामने आने लगेंगे। मतगणना के लिए तकरीबन 750 अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में मतगणना के लिए अफसरों ने तैयारी तेज कर दी है। हर विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए चार और ईटीपीबीएस के लिए एक टेबल लगाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि सुबह नौ बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
एग्जिट पोल में मायावती के गृह जिले में हाथी हुआ चित
यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती अपने गृह जिले गौतमबुद्धनगर में ही मात खाती नजर आ रही हैं। दिल्ली से सटी नोएडा विधानसभा सीट सूबे की वीवीआइपी सीट में शुमार होती है। एग्जिट पोल के मुताबिक नोएडा सीट पर पंकज सिंह दोबारा चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन यहां पर दूसरे नंबर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी रहेंगे, जबकि बहुजन समाज पार्टी से कृपा राम शर्मा तीसरे नंबर पर सिमटते नजर आ रहे हैं। दादरी सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत रहे हैं। यहां से तेजपाल नागर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करेंगे। गौतमबुद्धनगर की तीसरी और अहम सीट में शुमार जेवर पर कड़े मुकाबले की बात कही जा रही हैं, लेकिन ज्यादातर एग्जिट पोल में यहां पर भाजपा जीत रही है।
सपा के लिए गठबंधन नीति फेल
चुनाव परिणाम आने से पहले मणिपुर और गोवा के लिए कांग्रेस का ये है प्लान
गोवा और मणिपुर सरीखे छोटे राज्यों में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति पैदा होने की आंशका के मद्देनजर कांग्रेस के सामने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को तोड़फोड़ से बचाने की मशक्कत चुनाव अभियान की कसरत से कम नहीं है। गोवा और मणिपुर में पिछले चुनाव की तरह किसी दल को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना कम ही मानी जा रही है। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व ने पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए इस बार अपने विधायकों को राज्य से बाहर ले जाने का पूरा खाका तैयार किया है। गोवा व मणिपुर के पार्टी विधायक कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ व राजस्थान भेजे जाएंगे।
अनुराग ठाकुर का सपा पर शायराना तंज
उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। जिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शायराना अंदाज में कहा कि समाजवादी पार्टी नई हवा, नई सपा की बात करते थे लेकिन हमने एक के बाद दूसरे उदाहरण से दिखाया कि वही हवा है, वही सपा है। मैं अब भी कह रहा हूं कि वही हवा है वही सपा है, 10 तारीख को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बहुत बेवफा है।
पंजाब में गठबंधन की सरकार बनाने पर क्या बोले भगवंत मान
एग्जिट पोल पर आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि पार्टी के वॉलंटियर और बाकी लोगों ने काफी मेहनत की है। हमने अपनी बातों को घर-घर तक पहुंचाया है। हमने फ्री बिजली-पानी की बात की, अस्पताल-स्कूलों की बात की है, इंडस्ट्री वापस लाने और नशा खत्म करने की बात की है। यह पूछने पर कि अगर गठबंधन के साथ सरकार बनानी पड़े तो किस पार्टी के साथ जाएंगे? तो उन्होंने कहा कि ये काल्पनिक सवाल है।
एग्जिट पोल पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़की हूं, लड़ सकती हूं मार्च का नेतृत्व करने पहुंची थीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले से लेकर सातवें चरण तक लड़े। हम जितनी मेहनत कर सकते थे, हमने की। अब तो हम इंतजार करेंगे और इसके परिणाम भी देखेंगे। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है। आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं।
एग्जिट पोल पर सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का आया बयान
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सही नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार सपा गठबंधन की सरकार आएगी। सीएम योगी मंदिर लौटेंगे और अखिलेश यादव आएंगे। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान 13 महीने से थे, लेकिन वहां जाकर न पीएम ने देखा न बीजेपी ने। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने बंगाल में बीजेपी को 2/3 सीटें दीं, लेकिन वे बुरी तरह हार गए।
SP will form the govt, he (Yogi Adityanath) will return to temple & Akhilesh Yadav will come. For 13 months farmers were at Gazipur border, neither PM nor BJP saw it. Exit polls gave 2/3rd seats to BJP in Bengal but they lost it badly: SBSP chief OP Rajbhar on UP polls pic.twitter.com/2xrYkODpnL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2022
ईवीएम स्ट्रांग रूम पर दूरबीन से सपा प्रत्याशी की नजर
मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा गड़बड़ी होने की उम्मीद से उसे रोकने के लिए दूरबीन से ईवीएम स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष ने ईवीएम स्ट्रांग रूम और उसके आसपास की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश दिया है। हम 8 घंटे की तीन शिफ्ट में काम करेंगे। अखिलेश यादव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हम एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते हैं।
#WATCH | Samajwadi Party candidate from Hastinapur constituency in Meerut district, Yogesh Verma keeps an eye on EVM strong room with binoculars to prevent mishandling pic.twitter.com/0eB8FO4vQO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2022
कांग्रेस के गोवा प्रभारी का दावा- गठबंधन की सरकार बनाएंगे
कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश जी राव ने एग्जिट पोलों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कई बार एग्जिट पोल सही आंकड़ों का आंकलन नहीं कर पाते हैं। हमने ग्राउंडवर्क और अपने सूत्रों से आकलन किया है। कांग्रेस को विश्वास है कि पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। हम गोवा फॉरवर्ड (पार्टी) के साथ गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 2017 में सरकार बनानी चाहिए थी, लेकिन हमारे फैसलों की वजह से कुछ गलत हो गया था। इस बार हम सावधान हैं। सभी उम्मीदवारों से बात कर रहे हैं। जैसे ही नतीजे आएंगे, इस बार हम तेजी से और तुरंत कार्रवाई करेंगे, क्योंकि भाजपा सभी को प्रभावित करती है।
Many times exit polls dont predict correct numbers. We have done our own assessment through groundwork and our own sources. We are confident Congress will get an absolute majority, & be able to form govt in alliance with Goa Forward (Party): Dinesh G Rao, Congress Goa in-charge pic.twitter.com/ThGTVmSLPO
— ANI (@ANI) March 8, 2022
चार राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार- हुड्डा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में प्रदेश के लोगों ने अहंकारी सरकार के खिलाफ मतदान किया है। उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। यूपी में भी बदलाव होने जा रहा है और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनेगी।
Were sure that in all 5 states, people have voted against arrogant govt(s). Congress will form govt on its own in Uttarakhand, Punjab, Manipur & Goa. Therell be a change in UP & govt will be formed with Congs support: Congress leader Deepender Hooda pic.twitter.com/kzidAQ6NhY
— ANI (@ANI) March 8, 2022
एग्जिट पोल पर क्या बोले बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 10 मार्च को सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताने वाले एग्जिट पोलों को भी नकारा है। उनका कहना है कि प्रदेश में बसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। प्रदेश के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है, जो ईवीएम में बंद है। जिस तरह बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी में भीड़ दिखती थी, उससे लगता है कि बसपा प्रदेश में जीतेगी।
BSP will emerge as big force on March 10 in UP, says Sudhindra Bhadoria
— ANI Digital (@ani_digital) March 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/bl5ZasDsnr pic.twitter.com/BuVcDxCH1f
'गोवा में बनेगी कांग्रेस की सरकार'
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दावा किया कि पांच राज्यों में हुए विधान सभा चनावों में कांग्रेस प्रमुख पार्टी बनकर उभरेगी। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस की सबसे ज्यादा सीटें आएंगी। गोवा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। मैं गोवा में अपनी पार्टी के नेताओं की मदद करने के लिए रहूंगा।
Congress will lead in Punjab, Uttarakhand and Goa. Our party will come to power with majority in Goa. I will be in Goa to help my party leaders there: Karnataka Congress President DK Shivakumar on #GoaElections2022 pic.twitter.com/9tAXYBPfkJ
— ANI (@ANI) March 8, 2022
गोवा के मुख्यमंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि भाजपा 20-40 सीटें जीतेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा की जीत दिखा रहे हैं। सीएम का कहना है कि वो एक स्वतंत्र और क्षेत्रीय दलों के समर्थन से सरकार बनाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व भी हमसे हमारी मांगों को लेकर बात करेगा। अगर जरूरत पड़ी तो एमजीपी का समर्थन मांगेंगे।
साथ ही कहा कि उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम का कहना है कि हम अधिकतम सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। मुझे लगता है कि मुझे फिर से गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का मौका मिलेगा, क्योंकि भाजपा जो कहती है वो करती है।
BJP will be winning more than 20/40 seats. Most exit polls show BJP winning. We will form govt with the support of independent and regional parties. Central leadership will be in talks with them over their demands, will seek MGPs support, if needed: Goa CM Pramod Sawant pic.twitter.com/XfB9Ijtmgi
— ANI (@ANI) March 8, 2022
उत्तराखंड के सीएम बोले- फिर से बनेगी भाजपा की सरकार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अधिकतर एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। राज्य में भाजपा की सीटों की संख्या बहुत होगी। उनका कहना है कि लोगों ने राज्य में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों का प्रमाण पत्र दिया है।
साथ ही उन्होंने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने हर क्षेत्र में योगदान दिया है, चाहे वह राज्य निर्माण में हो या किसी अन्य क्षेत्र में।
Most exit polls have shown BJP govt in Uttarakhand, even those numbers are less, our numbers will be more and we will form a majority govt... People have given certificate to the work done by BJP in the state...: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/ermeVJkeiF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2022
गोवा की भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता
टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लुइजिन्हो फलेरियो का एग्जिट पोल को लेकर कहना है कि गोवा में क्या होगा, इसकी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। 10 मार्च तक यानी चुनाव के परिणामों का इंतजार करना चाहिए। पिछले तीन महीने में पार्टी ने गोवा के राजनीतिक परिदृश्य में एक लंबी छलांग लगाई है। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ने की भी बात कही।
Nobody can predict what will happen in Goa...lets wait for the election results. Within 3 months, the party has taken a vertical jump in the Goan political scenario. We will soon fight the Panchayat elections: Luizinho Faleiro, National Vice President, TMC pic.twitter.com/3TlgMZzsUL
— ANI (@ANI) March 8, 2022
हरीश रावत ने कहा- हम लोगों की भावनाओं को जानते हैं
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एग्जिट पोल को लेकर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल से हम फैसला नहीं कर सकते हैं। हम लोगों की भावनाओं के बारे में जानते हैं, और उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया है। जनता का मन बदलाव का है और यह फैसला कांग्रेस के पक्ष में होगा।
Exit poll is an exit poll . We know about peoples emotions, and they have voted for Congress and change...Decision will be in favour of Congress: Congress leader and former Uttarakhand CM Harish Rawat pic.twitter.com/eDyUrqvlZj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2022
एनपीपी नेता बोले- भाजपा को मिलेंगी 20 सीटें
मणिपुर के एनपीपी नेता एल जयंतकुमार सिंह कहा कि इस बार लोगों की आवाज बीजेपी और वर्तमान सीएम के खिलाफ है। हालांकि यह सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन भाजपा को करीब 20 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी। एनपीपी को करीब 15 सीटें मिलेंगी क्योंकि हमारी नई पार्टी है जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिलेंगी।
This time peoples voice is against the BJP & present CM though it is the biggest party. As per my calculation, BJP will get around 20 seats. NPP will get around 15 seats as ours is a new party while Congress will get 15 seats: NPP leader L Jayantakumar Singh on Manipur polls pic.twitter.com/2J892f2LNi
— ANI (@ANI) March 8, 2022
एग्जिट पोल को लेकर जयंत चौधरी ने क्या कहा
रालोद के नेता जयंत चौधरी का उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब तक ईवीएम खुल नहीं जाती, किसी को भी नतीजे का पता नहीं चल पाता है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल की एक प्रक्रिया होती है, पोलिंग बूथों पर किसी एग्जिट पोल के व्यक्ति को नहीं देखा। पता नहीं उन्हें डेटा कहां से मिलता है। एग्जिट पोल से मैं सहमत नहीं हूं। उनका कहना है कि यह एक मानसिक दबाव बनाने का नजरिया है।
No one can know the result until EVMs are opened. Exit poll has a process, havent seen any exit poll person at polling booths...Dont know where they get their data from. Its one perspective & I dont agree with it. Its a tactic to create mental pressure: Jayant Chaudhary,RLD pic.twitter.com/0j301vglEC
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2022
मणिपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा, राज्य में बनेगी बहुमत की सरकार
मणिपुर की भाजपा अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी ने जीत का दावा करते कहा कि वह प्रदेश में 40 से ज्यादा सीटें जीतेंगी। राज्य में एक बहुमत वाली स्थिर सरकार बनेगी। परिणाम के दिन भाजपा को बहुमत मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।
We have set a target of 40+ seats and are confident of forming a stable government...When the final results are declared we expect the number to be 40+ only... We havent taken a decision on CM (face), no question of a new CM...: BJP Manipur president Adhikarimayum Sharda Devi pic.twitter.com/2SsPZ0c6Ai
— ANI (@ANI) March 8, 2022
उत्तराखंड में किसे मिलेगा बहुमत
उत्तराखंड में भी भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। आज तक के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 36-46 सीटें, कांग्रेस को 20-30 सीटें मिल रही हैं, वहीं एबीपी के अनुसार, भाजपा को 26-32 सीटें और कांग्रेस को 32-38 सीटें मिल रही हैं।
एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें मिल रहीं
आज तक में एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी में भाजपा को 288-326, सपा को 71-101, बसपा को 03-09 सीटें मिल रही हैं। वहीं, एबीपी के अनुसार, भाजपा को 228-244, सपा को 132-148 और बसपा को 13-21 सीटें मिल रही हैं।
गोवा में 14 फरवरी को हुए मतदान
गोवा राज्य में 14 फरवरी को दो जिलों की 40 सीटों पर मतदान हुए। राज्य का परिणाम 10 मार्च को आएगा।
मणिपुर में दो चरण में हुए चुनाव
पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में दो चरणों में चुनाव हुए। पहले चरण में 28 फरवरी को 6 जिलों की 38 सीटों पर मतदान हुए। दूसरे चरण में पांच मार्च को 10 जिलों की 22 विधान सभा सीटों पर मतदान हुए।
पंजाब में 20 फरवरी को हुए चुनाव
पंजाब राज्य में 20 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव समाप्त हो गए। इस दौरान 23 जिलों की 117 विधान सभा सीटों पर वोट पड़े।
14 फरवरी को उत्तराखंड में हुए चुनाव
उत्तराखंड में एक ही फेस में चुनाव हुए थे। 14 फरवरी को 13 जिलों की 70 सीटों पर विधान सभा चुनाव हुए थे। राज्य के मतदान का परिणाम 10 मार्च को आएगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि जनता किसे अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।
यूपी में इन तारीख को हुए थे चुनाव
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधान सभा चुनाव शुरू हुए थे। ये चुनाव सात चरणों में हुए। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों, दूसरे चरण में 9 जिलों की 55, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59, चौथे चरण में 9 जिलों की 59, पांचवे चरण की 11 जिलों की 61, छठे चरण में 10 जिलों की 57 और सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान हुए थे।