Move to Jagran APP

PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं

PM Narendra Modi Birthday राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामानाएं दी हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 06:19 PM (IST)
PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं
PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामानाएं दी हैं। नेताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की शुभकामनाओं के साथ ट्वीट किए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी ट्वीट कर मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत पक्ष और विपक्ष के कई नेता मोदी को बधाई देने वालों की सूची में शामिल हैं। इस मौके पर जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मोदी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में मोदी के चित्र और उनके जीवन के बारे में बताया गया है।

loksabha election banner

बीकानेर में मोदी के जन्मदिन पर एक भाजपा नेताओं ने एक लाख मास्क वितरण का काम शुरू किया। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष कमल रांका की अगुवाई में मास्क वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह निरंतर चलेगा। भाजपा की सभी जिला इकाइयों की ओर से पीएम के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार से शुरू किए गए इस सप्ताह के दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता समाज सेवा के अलग-अलग कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1975 में इमरजेंसी के दौरान की थी, उन्हें गुजरात 'लोक संघर्ष समिति का महासचिव नियुक्त किया गया था। 2001 से 2014 तक नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2014 में वाराणसी से सांसद बने। लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद देश के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देश के युवाओं के लिए स्टाइल आइकन बन गए। वह लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं और गैर कांग्रेस पीएम के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.