Love Jihad पर CM योगी आदित्यनाथ के कानून बनाने की घोषणा के बाद भड़के ओवैसी, बोले- नहीं है संविधान की समझ
Love Jihad Case सीएम योगी आदित्यनाथ के जौनपुर के मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के दौरान शनिवार को प्रदेश में लव जेहाद पर कानून बनाने की वकालत की थी। इसके विपरीत सांसद तथा एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी शैक्षिक योग्यता पर ही सवाल उठा दिया।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बढ़ते लव जेहाद के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून बनाने पर विचार बनाने की योजना ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को काफी नागवार लग रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लव जेहाद पर कानून लाने की हुंकार भरी तो हरियाणा सरकार ने भी उनका साथ दिया है। इसके विपरीत ओवैसी ने इसको चुनौती दे डाली है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के जौनपुर के मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के दौरान शनिवार को प्रदेश में लव जेहाद पर कानून बनाने की वकालत की थी। इसके विपरीत सांसद तथा एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी शैक्षिक योग्यता पर ही सवाल उठा दिया। औवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को लव जेहाद पर कानून बनाने से पहले आर्टिकल 21 का अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए। अगर जानकारी नहीं है तो अच्छे वकील से जानकारी लें। ओवैसी ने एनआरसी व एनसीआर को भी संविधान विरोधी कानून बताया है। लव जेहाद पर कानून बनाने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री को संविधान और कानून की की जानकारी नहीं है।