Move to Jagran APP

भागवत गीता की कहानी सुनाकर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शक्ति केंद्र प्रभारियों के सम्मेलन में भागवत गीता की कहानी से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:57 PM (IST)
भागवत गीता की कहानी सुनाकर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
भागवत गीता की कहानी सुनाकर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

रायपुर, नईदुनिया, राज्य ब्यूरो।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शक्ति केंद्र प्रभारियों के सम्मेलन में भागवत गीता की कहानी से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि बचपन में उनके घर गीता का पाठ हुआ। उस समय उन्होंने अपनी मां से पूछा कि कुस्र्क्षेत्र में कृष्ण ने इतनी सारी बात अर्जुन से कैसे कह दी है, जब चारों तरफ तीर-तलवार, नगाड़े बज रहे हैं। युद्ध चल रहा है। शाह ने बताया कि उस समय उनकी मां ने कहा कि कुस्र्क्षेत्र में कृष्ण ने अर्जुन से सिर्फ यही कहा होगा कि पूरी जिंदगी मैंने जो सीख दी है, उसे याद करो और युद्ध में जुट जाओ।

शाह ने शक्ति केंद्र प्रभारियों को भी यही सीख दी। उन्होंने कहा कि 50 साल में हमारे नेताओं ने जो सीख दी है, उसे याद करो और चुनाव के कुस्र्क्षेत्र में उतर जाओ। शाह ने कहा कि भाजपा विचार के आधार पर चलती हैं। बूथ के कार्यकर्ता का चुनाव होता है। नेता नहीं जीतता, कार्यकर्ता जीतता है। दुनिया में नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय नेता नहीं है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह जैसा लोकप्रिय नेता किसी दल के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत गौरव का जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, उसके लिए कार्यकर्ताओं ने 50 साल तक संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में कुशाभाऊ ने घर-घर जाकर पार्टी की नींव डाली थी। आज ये विशाल जनसैलाब इस बात की साक्षी है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य की रमन सरकार ने प्रदेश के 60 लाख लोगों को सीधे योजनाओं का लाभ दिया है। अब शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को उनके पास जाना है और भाजपा सरकार का काम बताना है। दोनों सरकारों ने छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया है। सरकार के काम के बावजूद चुनाव कार्यकर्ता जीतता है।

शाह ने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। ये सिर्फ हमारी सरकार का स्वागत नहीं है। विदेश की धरती में ये हिंदुस्तान का स्वागत है। छत्तीसगढ़ की जनता मुख्यमंत्री को चावल वाले बाबा के नाम से जानती है। राहुल बाबा हिसाब-किताब करके देख लो। हर खेत में पानी पहुंचाने का काम भाजपा ने किया।

पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक होगी सरकार

शाह ने कहा कि देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा का भगवा शान से लहरा रहा है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा सरकार का ही दबदबा होगा। उन्होंने आने वाले 50 साल तक भाजपा सरकार का दबदबा कायम रखने का कार्यकर्ताओं को टास्क दिया।

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जीत का इतिहास रचने वाले विजयी योद्धाओं की आवाज इतनी धीमी नहीं हो सकती। प्रचंड आवाज से भारत माता की जय बोलिए, जिसे सुनकर दुश्मनों के दिल दहल जाएं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का मंत्र देने आया हूं। घर-घर जाइए और विजयी होकर लौटिए।

शाह ने गुनगुनाया वंदेमातरम, बच्चों की तारीफ की

कार्यक्रम की शुरुआत वनवासी कल्याण आश्रम की बच्चियों ने वंदे मातरम से की। बच्चियों के साथ शाह ने भी पूरा वंदेमातरम गुनगुनाया। शाह ने कहा कि बहुत समय बाद मन से निकली आवाज सुनने को मिली। पहली बार इस लय और सुर में इतना बेहतरीन वंदेमातरम सुनने को मिला है। इन बच्चों को सिखाने वाले शिक्षकों और बच्चों को दिल से बधाई देता हूं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.