Move to Jagran APP

Rajasthan: अलका मूंदड़ा बनीं राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

Alka Mundra भाजपा प्रदेश संगठन ने उदयपुर की अलका मूंदड़ा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 08:54 PM (IST)
Rajasthan: अलका मूंदड़ा बनीं राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष
अलका मूंद बनीं राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष।

उदयपुर, संवाद सूत्र। Alka Mundra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश संगठन ने उदयपुर की अलका मूंदड़ा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। भारतीय जनता पार्टी की जारी नियुक्ति पत्र में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर प्रदेश पदाधिकारी तथा मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की हैै। जिसमें जालौर के नारायण सिंह देवल को प्रदेश उपाध्यक्ष जबकि उदयपुर की डॉ. अलका मूंदड़ा को महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निुयक्त किया है। इसी तरह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सीकर के हरिराम रणवा को नियुक्त किया है।

loksabha election banner

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर अजमेर के एडवोकेट हिमान्शु शर्मा को, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पद पर हनुमानगढ़ के कैलाश मेघवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पर जयुपर के जितेंद्र मीणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अजमेर के ओमप्रकाश भड़ाना तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जयपुर के मोहम्मद सादिक खान को नियुक्त किया है। उदयपुर की अलका मूंदड़ा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति को लेकर उदयपुर के भाजपा तथा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है। 

वहीं, राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सियासी संग्राम की आहट सुनाई देने लगी है। अशोक गहलोत सरकार में खुद की सुनवाई नहीं होने से नाराज सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने एक बार फिर पार्टी आलाकमान तक दस्तक दी है। ये विधायक जयपुर से दिल्ली के बीच सक्रिय हैं। पायलट खेमे के आधा दर्जन विधायकों ने पिछले चार दिन में दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर गहलोत सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों पर नाराजगी जताई है। पिछले सप्ताह राज्य लोकसेवा आयोग में हुई नियुक्तियों व निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों में अपनाए जा रहे भेदभाव के मुद्दों को लेकर विधायकों ने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.