Move to Jagran APP

अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव हम साइकिल चलाकर सच्चाई और इमानदारी से जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि सपा 351 सीटों के प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 08:44 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 01:05 AM (IST)
अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव
अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव

लखनऊ, जेएनएन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने काम और विकास के नाम पर जनता से समर्थन मांगेंगे। वर्ष 2022 का चुनाव हम साइकिल चलाकर सच्चाई और इमानदारी से जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि सपा 351 सीटों के प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।

loksabha election banner

अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की सरकार ने तीन साल में कोई काम नहीं किया। यहां तक कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें भी पूरा नहीं किया है। भाजपा सपने दिखाती और झूठ फैलाती है। अब जनता ने भाजपा के खिलाफ मन बना लिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के आधे हिस्से में किसान असमय वर्षा और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गया है। कई जानें चली गईं हैं। आवारा पशुओं का संकट अलग है। महोबा में समाजवादी पार्टी के एमएलसी गए, उन्होंने उन किसान परिवारों से भेंट की, जिनके सदस्यों ने आत्महत्या की थी। उनकी राज्य सरकार ने कोई मदद नहीं की।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में भाजपा की बड़ी हार हुई थी। भाजपा अपने संकल्प पत्र को भूल गई। हर वर्ग भाजपा की इस सरकार से नाराज है। दो वर्ष बाकी हैं, इसी कारण योगी आदित्यनाथ सरकार सिर्फ एएमयू साइन कर रही है। इनका जमीन पर कोई काम नहीं दिख रहा है। यूपी में निवेश नहीं आ रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोधी लोगों के पोस्टर लगाकर गैरकानूनी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व की नींद हराम हो गई है, उन्हें लग रहा है कि अब किस मुंह से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.