Move to Jagran APP

पीलीभीत में 26 लाख खर्च कराकर ना दिया टिकट

पीलीभीत में बसपा टिकट को लेकर विवाद हो गया है। दावेदार रहे दुर्गाचरन गुप्ता ने बसपा के मंडल व जिले के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह भाजपा को जिताने के लिए जतन कर रहे हैं। दर्द है कि 26 लाख रुपये खर्च करा लिए गए लेकिन टिकट नहीं दिया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 31 Jan 2022 02:14 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jan 2022 02:14 PM (IST)
पीलीभीत में 26 लाख खर्च कराकर ना दिया टिकट
बहुजन समाज पार्टी का चुनाव चिह्न। जागरण आर्काइव से

जेएनएन, बरेलीः पीलीभीत में बसपा टिकट को लेकर विवाद पैदा हो गया है। एक दावेदार रहे दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना ने बसपा के मंडल व जिले के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह भाजपा को  जिताने के लिए जतन कर रहे हैं। उनका दर्द यह भी है कि 26 लाख रुपये उनसे खर्च करा लिए गए लेकिन टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने पार्टी पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा भी पूरा दिया है।

loksabha election banner

पिछले दिनों अन्ना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। उसमें उनके दो पुत्रों को भी नामजद किया गया, तब से वह भूमिगत हो गए हैं। वह बसपा के सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रहे हैं। साथ ही इसी सीट से पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार भी रहे हैं लेकिन अंतिम समय में उनका पत्ता साफ कर दिया गया। पीलीभीत सदर सीट से बसपा का टिकट मुश्ताक अहमद अंसारी को मिलने के बाद उन्होंने पार्टी के मंडल व जिला पदाधिकारियों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करने का आरोप लगाया है। इसीलिए पार्टी पदाधिकारियों ने मुस्लिम वर्ग से उम्मीदवार की तलाश शुरू की थी। अन्ना ने पत्र में यह भी बताया कि वह पार्टी में अब तक 26 लाख रुपये से अधिक की धनराशि अपने पास से खर्च कर चुके हैं। यह धनराशि किन किन मदों में खर्च की, इसका उन्होंने पूरा हिसाब भी दिया है। उधर, पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि अन्ना इससे पहले भाजपा में रहे हैं। तब वहां भी उन्होंने झंडे, बैनर, होर्डिंग, फ्लैक्सी, रैली पर खर्च किया होगा। हर नेता प्रचार प्रसार के लिए इस तरह के खर्चे करता है। बसपा में रहते हुए उन्होंने जो भी खर्च किया, वह अपने प्रचार प्रसार के लिए ही किया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा को जिताने के प्रयास करने के आरोप को बेबुनियाद बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.