Move to Jagran APP

VIDEO: राहुल गांधी को रैली में महिला ने किया KISS, शर्म से लाल हुआ चेहरा

राहुल गांधी को जैसे ही महिला ने किस किया, उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया। चेहरे पर हल्‍की-सी मुस्‍कान उभर आई। इसके बाद राहुल ने इन सभी महिलाओं के साथ मंच पर फोटो खिंचवाए।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 04:08 PM (IST)
VIDEO: राहुल गांधी को रैली में महिला ने किया KISS, शर्म से लाल हुआ चेहरा
VIDEO: राहुल गांधी को रैली में महिला ने किया KISS, शर्म से लाल हुआ चेहरा

वलसाड, एएनआइ। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की विपक्षी भले ही आलोचना करते हों, लेकिन उनको चाहने वालों की भी कहीं कमी नहीं है। फिर चाहे वो दिल्‍ली हो या गुजरात। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी गुजरात के वलसाड पहुंचे। यहां सभा में पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। कई महिलाएं उनकी तरफ माला लेकर दौड़ी और उन्हें माला पहनाई। इसी दौरान एक महिला ने राहुल को किस कर लिया।

loksabha election banner

राहुल गांधी को जैसे ही महिला ने किस किया, उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया। चेहरे पर हल्‍की-सी मुस्‍कान उभर आई। इसके बाद राहुल ने इन सभी महिलाओं के साथ मंच पर फोटो खिंचवाए। राहुल को किस करने का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि राहुल गांधी गुजरात में चुनाव अभियान की शुरुआत करने पहुंचे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद यह राहुल गांधी का पहला गुजरात दौरा है। वह जिले के लालडुंगरी गांव में 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करने पहुंचे।

इस रैली के दौरान राहुल ने जमकर मोदी सरकार पर हमला किया। उन्‍होंने कहा, 'लोकसभा में मोदी मुझसे आंख से आंख तक नहीं मिला सके। गुजरात की जनता से मोदी आंख से आंख मिलाकर जवाब नहीं दे पाएंगे। मोदी किसानों का कर्ज नहीं माफ कर रहे हैं। गुजरात के लोगों का भी उन्होंने कर्ज माफ नहीं किया। मोदी ने सिर्फ अनिल अंबानी का कर्ज माफ किया है। किसानों और आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। मगर मोदी ने उनके साथ कुछ नहीं किया। मोदी ने सिर्फ गुजरात के छोटे दुकानदारों के लिए भी कुछ नहीं किया। नोटबंदी से आम आदमी व छोटे दुकानदार परेशान हुए। जीएसटी को राहुल ने गब्बर सिंह टैक्स करार दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने प्रदेश में प्रचार किया था। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थीं। राज्य में सत्तासीन भाजपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। भाजपा ने यहां की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को गुजरात से 11 सीटें मिली थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.