संजय गांधी की जयंती पर पत्नी मेनका और बेटे वरुण ने दी श्रद्धांजलि
मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद हैं जबकि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा नेता और संसद सदस्य मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी के साथ, दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी को शनिवार को यहां उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 14 दिसंबर, 1946 को पैदा हुए संजय गांधी, पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे, जिनकी 23 जून 1980 को नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे के पास एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
वह दिल्ली फ्लाइंग क्लब के एक नए विमान उड़ा रहे थे। जहां कुछ ही देर में विमान नियंत्रण खो देता है और दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।
बता दें कि मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद हैं जबकि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं। मेनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल में महिला और बाल विकास मंत्री थीं।