Move to Jagran APP

#MeToo में फंस चुके एमजे अकबर बोले- 'मैं भी चौकीदार' तो रेणुका शहाणे ने कहा- फिर तो ...

अकबर ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे ,MainBhiChowkidar कैंपेन में शामिल होने पर गर्व है। एक नागरिक होने के नाते भारत से प्यार करता हूं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 02:12 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 01:13 AM (IST)
#MeToo में फंस चुके एमजे अकबर बोले- 'मैं भी चौकीदार' तो रेणुका शहाणे ने कहा- फिर तो ...
#MeToo में फंस चुके एमजे अकबर बोले- 'मैं भी चौकीदार' तो रेणुका शहाणे ने कहा- फिर तो ...

नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस के चौकीदार चोर है के नारे के जवाब में भाजपा के मैं भी चौकीदार चुनाव अभियान लॉन्च किया है। जोर-शोर से छेड़े गए इस अभियान में प्रधानमंत्री समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर चौकीदार लिख लिया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर भी इस अभियान को आगे बढ़ाते नजर आए। हालांकि, अकबर के मैं भी चौकीदार कैंपेन में शामिल होने पर अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने करारा तंज कसा है। 

अकबर ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे #MainBhiChowkidar कैंपेन में शामिल होने पर गर्व है। एक नागरिक होने के नाते भारत से प्यार करता हूं। मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आतंकवाद को हटाने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो।'

prime article banner

जैसे ही अकबर द्वारा उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह ट्वीट किया गया, उसके तुरंत बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने तंज कसा। शहाणे ने अकबर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि अगर 'आप भी चौकीदार हैं तो कोई महिला सुरक्षित नहीं।' रेणुका शहाणे ने हैशटैग में लिखा, 'बेशर्मी की हद' और इंडिया मीटू को टैग किया।

बता दें कि अभी कुछ समय पहले देश में #MeToo अभियान में कई बड़े लोगों के नाम सामने आए थे। जिनमें एक नाम बीजेपी नेता एमजे अकबर का भी था, जिन पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। अकबर पर करीब 20 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाया थे। जिसके बाद पूरे देश में उनकी काफी किरकरी हुई थी। वहीं उन्हें विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था। विपक्षी पार्टी समेत तमाम अन्य दलों ने अकबर के इस्तीफे की मांग की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.