पश्चिम बंगाल में BJP का विरोध प्रदर्शन, सड़क पर बैठ किया हनुमान चालीसा का पाठ, देखें VIDEO
पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल बढ़ता ही जा रहा है। अब भाजपा युवा मोर्चा के लोग शुक्रवार की नमाज अता करने का विरोध करते हुए सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल इन दिनों सियासी अखाड़ा बना हुआ है। टीएमसी और भाजपा के बीच चल रहा राजनीतिक विवाद अब धार्मिक रंग ले रहा है। मंगलवार देर रात हावड़ा के बाली खाली के पास भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश और प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में सड़क पर कई लोगों ने हनुमान चालीसा का जाप किया। इस दौरान कई घंटों तक रास्ता बंद रहा।
#WATCH WB: Bharatiya Janata Yuva Morcha recite Hanuman Chalisa near Bally Khal in Howrah. OP Singh, BJYM Pres, Howrah says, "GT Road is blocked to offer Friday namaz. Patients die,people can't reach office on time.Recitation continues till Friday Namaz like that is offered (25.6) pic.twitter.com/BscHgYJt2C
— ANI (@ANI) June 26, 2019
इस बारे में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि सड़क रोककर नमाज अता करने के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सड़क रोकने की वजह से कई मरीजों की जान चली गई। लोग अपने ऑफिस समय पर नहीं पहुंच पाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पाठ इसी तरह चलता रहेगा जब तक शुक्रवार को होने वाली नमाज इस तरह अता होती रहेगी।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी अनबन चल रही है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से यह बवाल बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में यहा बांकुरा में पुलिस फायरिंग के दौरान एक स्कूली छात्र और दो बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। थे। इसपर भाजपा ने आरोप लगाया कि पत्रासयार इलाके में जय श्री राम के नारे लगाने के बाद पुलिस ने फायरिंग की जिसमें पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। साथ ही घायल होने वाली छात्र की उम्र 14 साल है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप