Move to Jagran APP

Hunar Haat 2021: वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बना रहा हुनर हाट- मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यहां कहा कि वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बनाने में हुनर हाट अहम भूमिका निभा रहा है। हुनर हाट कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:17 AM (IST)
Hunar Haat 2021: वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बना रहा हुनर हाट- मुख्तार अब्बास नकवी
वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बना रहा हुनर हाट- मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यहां कहा कि वोकल फॉर लोकल को जन आंदोलन बनाने में हुनर हाट अहम भूमिका निभा रहा है। हुनर हाट कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनर हाट में पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने कहा कि 20 फरवरी को शुरू हुए इस आयोजन में अब तक 12 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि एक मार्च, 2021 तक चलने वाले हुनर हाट में अगले दो दिन में आने लोगों की संख्या 16 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि 10 दिवसीय हुनर हाट का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। नकवी ने कहा कि शिल्पकारों और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने अब तक कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ नौकरशाह, विभिन्न देशों के राजनयिक और जाने-माने उद्योगपति हुनर हाट में आ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.