Move to Jagran APP

विवेक तन्खा बोले, कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन जरूरी, शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना ही होगा

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा अब पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग को बुलंद करने वाले नेताओं में शुमार हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन अब जरूरी हो गया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 06:44 PM (IST)
विवेक तन्खा बोले, कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन जरूरी, शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना ही होगा
विवेक तन्खा ने कहा है कि कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन अब जरूरी हो गया है।

राधाकिशन शर्मा, बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा अब पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग को बुलंद करने वाले नेताओं में शुमार हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन अब जरूरी हो गया है। शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना होगा तभी पार्टी अपने आपको मजबूती के साथ खड़ा कर पाएगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि नेतृत्व परिवर्तन से कार्यकर्ताओं में उत्साह की बढ़ोतरी होगी।

loksabha election banner

विवेक तन्खा ने किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों से कृषि और किसानों के मामले में उद्योगपतियों का हस्तक्षेप बढ़ जाएगा। किसान इसीलिए आंदोलनरत हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा की छवि बड़े उद्योग घरानों का साथ देने वाली पार्टी के तौर पर बन रही है। कृषि कानूनों को लोकसभा और राज्यसभा में आनन-फानन में पेश किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए राज्यसभा सदस्य तन्खा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ ने अनूठा उदाहरण पेश किया है। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में बेहतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री बघेल में किसान नेता बनने के सारे गुण मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों की स्थिति बेहतर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का आचरण किसानों जैसा नहीं है।

गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी जैसे नेता नेतृत्व परिवर्तन की आवाज उठाकर कोपभाजन का शिकार हो चुके हैं। विवेक तन्खा की राय से पार्टी नेता सहमत तो हैं, लेकिन गांधी परिवार से बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली कांग्रेस के नेता और पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस का अस्तित्व ही गांधी परिवार के साथ है। फिर चाहे इस परिवार से किसी को भी पार्टी की कमान मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.