Maharashtra and Haryana poll dates: तारीखों का एलान होते ही वायरल हो रहे Funny Tweets, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Maharashtra and Haryana poll dates चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान की तारीखों के एलान कर दिया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़ आ गई है।
नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Voting dates in Maharashtra and Haryana: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दोनों ही राज्यों में एक साथ 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़ आ गई है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों ने राजनीतिक पार्टियों का मजाक बना शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए फनी कैप्शन लिखा।
यहां पढ़ें वायरल हो रहे ट्वीट्स
इसी तरह बाकी कई यूजर्स ने कांग्रेस को लेकर ट्वीट किए हैं।
एक यूजर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इसका क्रेडिट भी हमें ही मिलना चाहिए।
रितेश जैन नाम के यूजर ने लिखा कि कांग्रेसियों 24 अक्टूबर को ईवीएम पर रोने की तैयारी कर लो।
फेसबुक पर उठी बैलट पेपर की मांग
फेसबुक पर लोगों ने मांग करते हुए लिखा कि ये चुनाव EVM की जगह बैलट पेपर से करवाए जाने चाहिए। फेसबुक पर एक यूजर ने चुनाव आयोग को लिखा कि सर कोई भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर विश्वास नहीं करता है। ऐसे कई शोध हैं जो ये साबित करते हैं कि इसे आसानी से हैक किया जा सकता है।
अभिलाष नाम के यूजर ने लिखा कि बैलट पेपर अच्छा है EVM को बैन किया जाना चाहिए। मनदीप नाम के एक यूजर ने लिखा भी लिखा कि Say No to EVM
हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए 1.3 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है इसके लिए 1.8 लाख EVM का उपयोग किया जाएगा। दोनों राज्यों में उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है और 7 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ और हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं।