Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता के सामने भाजपा प्रत्याशी व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के घुटने टेकने का वीडियो वायरल

इस वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया है कि भाजपा के नेता बिकाऊ हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है। दिग्विजय ने ट्वीट किया कि तीन नवंबर तक वे साष्टांग करेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:44 PM (IST)
कांग्रेस नेता के सामने भाजपा प्रत्याशी व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के घुटने टेकने का वीडियो वायरल
कांग्रेस नेता के सामने मंत्री प्रद्युम्न सिंह के घुटने टेकने का वीडियो वायरल।

ग्वालियर, स्टेट ब्यूरो। मप्र के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर का कांग्रेस नेता रघुनाथ सिंह के सामने घुटने के बल बैठकर चुनाव प्रचार के लिए साथ चलने के लिए मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह व अरुण सिंह यादव ने ट्वीट किया, टिकाऊ व बिकाऊ में यही फर्क है

इस वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया है कि भाजपा के नेता बिकाऊ हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है।

भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न कांग्रेस नेता के हाथ-पैर जोड़ते नजर आ रहे हैं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रघुनाथ सिंह तोमर के घर का बताया जा रहा है। वे कांग्रेस के ब्लॉक क्रमांक-2 के सेक्टर अध्यक्ष हैं। वीडियो में तोमर चुनाव प्रचार के लिए साथ चलने रघुनाथ सिंह के हाथ-पैर जोड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे कसम दे रहे हैं कि किसी और के साथ प्रचार के लिए मत जाना।

प्रद्युम्न तोमर और रघुनाथ तोमर हुए भावुक

रघुनाथ जब प्रद्युम्न सिंह के साथ नहीं चलने की मजबूरी जताते हैं तो वे उनके पैरों में अपना सिर रखने का प्रयास करते हैं। रघुनाथ भी साथ नहीं चलने के लिए क्षमा मांगते हुए प्रद्युम्न के पैरों में सिर रखने का प्रयास करते हैं। इसी बीच दोनों की आंखें भी नम हो जाती हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न ने कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने टेके घुटने

इस वीडियो पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि अभी तो कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने घुटने टेके हैं। तीन नवंबर तक वे साष्टांग करेंगे और चुनाव हारने के बाद आंखे दिखाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.