Move to Jagran APP

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- सिटीजन चार्टर में सेवाओं के लिए समय का हो स्पष्ट उल्लेख

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सुझाव दिया है कि आवश्यक सेवाओं को सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए और नागरिक घोषणापत्र (सिटीजन चार्टर) में स्पष्ट रूप से उस समय को निíदष्ट करना चाहिए जिसके भीतर किसी भी सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 03:16 PM (IST)
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- सिटीजन चार्टर में सेवाओं के लिए समय का हो स्पष्ट उल्लेख
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- सिटीजन चार्टर में सेवाओं के लिए समय का हो स्पष्ट उल्लेख

नई दिल्ली, प्रेट्र। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सुझाव दिया है कि आवश्यक सेवाओं को सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए और नागरिक घोषणापत्र (सिटीजन चार्टर) में स्पष्ट रूप से उस समय को निíदष्ट करना चाहिए, जिसके भीतर किसी भी सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सुशासन की अंतिम परीक्षा लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार है और आम आदमी के लिए बुनियादी सेवाएं प्राप्त करना एक संघर्ष नहीं होना चाहिए। भारत सरकार के पूर्व सचिव एम. रामचंद्रन की पुस्तक 'ब्रिंगिंग गवर्नमेंट्स एंड पीपुल क्लोजर' का विमोचन करते हुए वेंकैया ने उपरोक्त टिप्पणी की। उनका कहना था कि सरकारी कार्यालयों में लोगों की अपेक्षाओं को आसान, पारदर्शी, परेशानी रहित प्रणालियों और प्रक्रियाओं के जरिये पूरा किया जाए।

सेवा प्रदान करने में भ्रष्टाचार को एक प्रमुख कारक बताते हुए वेंकैया ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करना केवल प्रक्रियाओं की सुगमता और जनता के प्रति अधिक जवाबदेही के माध्यम से संभव है।उपराष्ट्रपति ने नागरिकों को राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदार बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत जैसे कार्यक्रमों और कोविड-19 से निपटने में लोगों की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। नायडू ने सेवाओं की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए अधिक विश्वास आधारित शासन की आवश्यकता पर भी बल दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.