Move to Jagran APP

राजस्थान में गरजे अमित शाह, कांग्रेस से चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है जनता

अमित शाह ने यहां लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 09:26 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 03:09 PM (IST)
राजस्थान में गरजे अमित शाह, कांग्रेस से चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है जनता
राजस्थान में गरजे अमित शाह, कांग्रेस से चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है जनता

जयपुर (जेएनएन)। राजस्थान में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की सत्ता पर फिर काबिज होने की कोशिश में लगी भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 'राजस्थान गौरव यात्रा' शुरू कर रही है। चालीस दिन की इस यात्रा में वह कई जनसभाएं करेंगी और साथ ही उनका जनता के साथ संवाद भी होगा। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं। शाह यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अमित शाह ने यहां लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि राहुल गांधी हमसे चार साल का हिसाब मांगते हैं। लेकिन, देश की जनता कांग्रेस से चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है।

loksabha election banner

बतादें यात्रा का समापन 30 सितंबर को अजमेर जिले के पुष्कर में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

40 दिन में छह हजार किलोमीटर सफर करेंगी वसुंधरा राजे
यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे राज्य की 200 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। एक दिन में औसतन चार से पांच सभाएं करेंगी। इस दौरान 371 जगह यात्रा का स्वागत होगा। गौरव यात्रा के दौरान राजे 40 दिन में 6 हजार 54 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। यह उनकी सबसे कम समय में की जाने वाली सबसे लंबी चुनावी यात्रा होगी। राजस्थान में वसुंधरा ने अब तक तीन यात्राएं की है। 2003 में उन्होंने परिवर्तन यात्रा की थी। इसके बाद सूबे में भाजपा ने 120 सीटें जीती थी। 2008 में सुराज संकल्प यात्रा की और पार्टी ने 163 सीटें हासिल की।

कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने एक बार फिर इस यात्रा के आयोजन और प्रयोजन पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री को गौरव यात्रा की बजाय जवाबदेही यात्रा निकालनी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि वह अपने कितने चुनावी वादों को अब तक पूरा कर पाई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.