नितिन गडकरी ने यूरिया का आयात रोकने के लिए दिया ऐसा सुझाव, चौंक जाएंगे
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लीक से हटकर दिए गए एक सुझाव में कहा है कि उर्वरक बनाने के लिए मानव यूरिन को जमा करने से यूरिया का आयात खत्म हो सकता है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 12:37 AM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 12:37 AM (IST)
नागपुर (महाराष्ट्र), आइएएनएस। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लीक से हटकर दिए गए एक सुझाव में कहा है कि उर्वरक बनाने के लिए मानव यूरिन को जमा करने से यूरिया का आयात खत्म हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने यूरिन जैसे प्राकृतिक कचरे से बायो-फ्यूल बनाने का उदाहरण दिया।
एक दिन पहले रविवार को नागपुर म्यूनिसिपल कारपोरेशन के मेयर इनोवेशन अवार्ड में युवा इनोवेटरों को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि मानव यूरिन से अमोनियम सल्फेट और नाइट्रोजन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने हवाई अड्डों पर यूरिन जमा करने का सुझाव दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि देश की पूरी आबादी का यूरिन एकत्र किया जाए तो भारत यूरिया जैसे उर्वरक का आयात करने से बच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस अनोखी युक्ति को कभी सहयोग नहीं मिलेगा। यहां तक कि नागरिक निकाय भी सहायता करने पर नहीं विचार करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें