Move to Jagran APP

UP Chhattisgarh Kerala By polls results 2019 : यूपी और त्रिपुरा में भाजपा जीती, दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बढ़त

UP Chhattisgarh Kerala By polls results 2019 यूपी के हमीरपुर सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। दंतेवाड़ा सीट में कांग्रेस की देवती कर्मा बढ़त बनाए हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:15 PM (IST)
UP Chhattisgarh Kerala By polls results 2019 : यूपी और त्रिपुरा में भाजपा जीती, दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बढ़त

नई दिल्ली, जेएनएन। यूपी के हमीरपुर और केरल के पाला विधानसभा सीट का परिणाम आ गया है। यूपी के हमीरपुर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस सीट पर भाजपा के युवराज सिंह ने 17,771 मतों से जीत हासिल की है। उधर, केरल के पाला सीट पर एलडीएफ के मणि सी कप्पन ने 2 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा और त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हमीरपुर सीट पर 23 सिंतबर को हुए उपचुनाव में 51 फीसद वोटिंग हुई थी। जबकि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 60.1 फीसद वोटिंग हुई थी।

loksabha election banner

दंंतेवाड़ा से कांग्रेस की देवती कर्मा आगे चल रही हैं। वहीं त्रिपुरा की बाधरघाट में भाजपा ने जीत दर्जा करा ली है। इन सीटों पर सोमवार को मतदान हुए थे। 

UP Chhattisgarh Kerala By polls results 2019 

- त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर भाजपा की मिनी मजूमदार को जीत मिली है।

- दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव 2019 की मतगणना के 15वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस की देवती कर्मा ने भाजपा की ओजस्वी मंडावी पर वोटों 8838 वोटों की बढ़त बनाई है। अभी 5 चरणों की मतगणना होनी बाकी है। 15वें चरण तक कांग्रेस की देवती कर्मा को कुल 40763 वोट और भाजपा को 31925 वोट मिले हैं।

-हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के युवराज सिंह 17771 मतों से जीत गए हैं। युवराज को 74168 वोट मिले। दूसरे नंबर पर 56397 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के मनोज प्रजापति रहे।

- त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर भी मतगणना जारी है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां सर्वाधिक 79 फीसद मतदान हुआ था।

-हमीरपुर में 26 वें राउंड के बाद 11859 वोटों से भाजपा उम्मीदवार युवराज सिंह आगे चल रहे हैं।

-हमीरपुर में 34 राउंड में काउंटिंग होनी है। यहां 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के अशोक कुमार सिंह चंदेल 110,888 वोटों के साथ विजयी हुए थे। इसके बाद एसपी के 62,233 वोटों के साथ डॉ. मनोज कुमार प्रजापति रहे थे। दोनों की जीत का अंतर 48,655 वोट था।

-हमीरपुर विधानसभा में 25वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 10440 वोटो से आगे चल रही है।

-केरल की पाला विधानसभा सीट पर एलडीएफ ने जीत हासिल कर ली है। एलडीएफ उम्मीदवार मनि सी कप्पन ने 2943 वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर एलडीएफ को 54137, यूडीएफ को 51194 और एनडीए को 18044 वोट मिले हैं।

-हमीरपुर में 18वें राउंड के बाद भाजपा 8052 वोटों से आगे चल रही है।

-दंतेवाड़ा में 9वें राउंड की वोटिंग के बाद कांग्रेस की देवती करमा 6200 वोटों से आगे चल रही हैं।

-हमीरपुर में 16वें राउंड के बाद भाजपा 7996 वोटों से आगे चल रही है।

-हमीरपुर में भाजपा के युवराज सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां 11वें चरण के बाद भी भाजपा 3993 वोटों से आगे चल रही है।

-छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से कांग्रेस की देवती कर्मा आगे चल रही हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव वह भाजपा के भीमा मंडावी से इस सीट पर हार गई थीं।

- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे चल रही है।

-हमीरपुर में दसवें राउंड के बाद भाजपा 3277 वोट से आगे चल रही है। भाजपा के युवराज सिंह को 17344 और समाजवादी के मनोज कुमार प्रजापति को 14067 वोट मिले हैं।

-यूपी के हमीरपुर सीट पर बीजेपी के युवराज सिंह आगे चल रहे हैं।

-केरला की पाला विधानसभा सीट पर एलडीएफ के मनि सी कप्पन 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- त्रिपुरा की बधारघाट सीट पर भाजपा के मिनी मजूमदार आगे चल रहे हैं।

यूपी की सीट पर कुल प्रत्याशी

-केरल की पाला विधानसभा सीट से एलडीएफ 3 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है।

-हमीरपुर सीट पर भाजपा के युवराज सिंह, बसपा के नौशाद अली, सपा के डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और कांग्रेस के हर दीपक निषाद सहित 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इस उपचुनाव में विपक्षी दलों के किसी बड़े नेता ने प्रचार नहीं किया था। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह के समर्थन में प्रचार किया था।

बता दें कि हमीरपुर विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में हाई कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म होने से यह सीट रिक्त हुई थी। 

केरल के पाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 13 उम्मीदवार उतरे हैं। यहां पूर्व वित्त मंत्री एवं केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के निधन के चलते उपचुनाव हुए हैं। जबकि त्रिपुरा की बाधारघाट सीट से भाजपा विधायक दिलीप सरकार के निधन के कारण रिक्त है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए। यहां 9 अप्रैल को नक्सलियों ने विस्फोट कर भाजपा विधायक भीमा मंडावी की गाड़ी को उड़ा दिया था जिसमें मंडावी, उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। उनके साथ तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.