Move to Jagran APP

जानिये क्‍यों भाजपा की वरिष्‍ठ नेता उमा भारती ने साध्‍वी प्रज्ञा को बताया महान संत

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा एक महान संत हैं। मेरी साध्वी प्रज्ञा से कोई तुलना ही नहीं हो सकती।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 11:19 AM (IST)
जानिये क्‍यों भाजपा की वरिष्‍ठ नेता उमा भारती ने साध्‍वी प्रज्ञा को बताया महान संत
जानिये क्‍यों भाजपा की वरिष्‍ठ नेता उमा भारती ने साध्‍वी प्रज्ञा को बताया महान संत

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा को महान संत बताते हुए कहा कि मेरी साध्वी प्रज्ञा से कोई तुलना ही नहीं की जा सकती।

loksabha election banner

दरअसल, जब केंद्रीय मंत्री उमा भारती से पूछा गया की क्या अब भध्य प्रदेश की राजनीति में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उनका स्थान लेंगी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा बहुत बड़ी संत हैं, उनसे मेरी कोई तुलना नहीं की जा सकती। मैं सिर्फ एक साधारण औऱ मूर्ख प्राणी हूं।

बता दें की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी प्रज्ञा का मुकाबता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से है। इससे पहले एनआईए की विशेष अदालत ने साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज कर दि या था। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में हमारे पास किसी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कोई कानूनी शक्तियां नहीं हैं। किसे चुनाव लड़ने देना है किसे नहीं यह तय करना निर्वाचन अधिकारियों का काम है। अदालत आरोपी नंबर-1 को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती है। यह याचिका सुनवाई के योग्‍य नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.